फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: बेकिंग में अंडे का नहीं करना चाहते इस्तेमाल तो ये हैं बेहतरीन विकल्प

Fri, 15 May 2020 02:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
केक बनाना हो या कुकीज बेकिंग के लिए हमेशा अंडे का ख्याल आता है। क्योंकि अंडे की मदद से बेक किए हुए फूड में स्वाद बढ़ जाता है। इसका कारण है अंडे का बाइंडिग तत्व जो केक जैसी चीजों को बनाने में बेहद अहम है। अंडे की मदद से बेकिंग इंग्रीडिएंट में मॉइश्चर और रिचनेस बनी रहती है। लेकिन अगर आप अंडा नही खाते तो बेक करने के लिए इन विकल्पों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आगे की स्लाइड में जानिए क्या है बेकिंग के लिए अंडे के बेहतरीन विकल्प।


 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग करने के लिए जरूरी नहीं कि आप हमेशा अंडे का इस्तेमाल करें। क्योंकि अंडे के अलावा भी बहुत सारी चीजे हैं जो अंडे की तरह ही काम करती हैं। लेकिन इन सबके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अंडे की जगह फल
घर पर बेकिंग करने जा रही हैं तो अंडे की जगह पर फलों का इस्तेमाल करें। जैसे केले को मैश कर अंडे की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पका हुआ एवाकॉडो या एप्पलसॉस का इस्तेमाल करें। हालांकि जब आप फलों का इस्तेमाल करते हैं तो बेकिंग की डिश में एक्स्ट्रा एसेंस और मिठास घुल सकती है। मिठास को बैलेंस करने के लिए चीनी की मात्रा का सही अंदाजा लगा लीजिए। 

 

4 of 5
अलसी के बीज
अलसी के बीज अच्छा खासा बाइडिंग का काम करते हैं तो अगली बार जब आपको कुकीज या ब्राउनी बनानी हो तो अलसी या फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल करें। इसे प्रयोग में लाने के लिए सबसे पहले बीजों को बारीक पीस लें और फिर अंडे की जगह पर एक चम्मच पाउडर लेकर उसे एक कप पानी में मिलाकर घोल बना लें और बेकिंग डिश में मिला लें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेकिंग सो़डा और विनेगर
घर पर शानदार फुला हुआ केक बेक करने जा रही है और अंडा मिलाने का आपका इरादा न हो तो बेकिंग सो़डा और सिरके को मिलाकर मिश्रण में इस्तेमाल करें। ये मिश्रण कप केक या बहुत ही लाइट केक बनाने के लिए अंडे का अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें