सर्दियों में भारत के किचन में व्यंजनों के विकल्प बढ़ जाते हैं। इस ताजी सब्जियों, हरी पत्तियां और देसी साग का मौसम होता है। बाजारों में हरे पत्तेदार सब्जियों की भरमार होती है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेस्ट होते हैं। सर्दी में इनका सेवन शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। हालांकि सामान्य तौर पर लोग सिर्फ सरसों का साग ही बनाते हैं।
लेकिन दादी-नानी की रसोई में कई तरह के साग बनते थे। आप भी उनकी विधि अपनाकर पारंपरिक साग की कई डिश तैयार कर सकते हैं। पूरी सर्दियां बदल बदल कर तरह तरह के लजीज साग का स्वाद अपना सकते हैं। यहां आपको सर्दियों के पांच ऐसे साग बताए जा रहे हैं जो हर घर में जरूर बनना चाहिए, क्योंकि ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को गर्मी और ताकत भी देते हैं। आइए जानते हैं दादी-नानी के पांच देसी साग की पारंपरिक विधियां।