फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचना है तो पीएं गन्ने का जूस, जानें और क्या हैं फायदे

Sat, 08 Apr 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी का मौसम और चिलचिलाती धूप में खराब होती सेहत को कैसे बचाया जाए। ऐसे में घर के बाहर दिन भर भाग दौड़ के दौरान कैसे अपनी सेहत को आप महफूज रख सकते हैं हम आपको बतातें हैं।

गर्मी आते ही सड़क के किनारे गन्ने के जूस के स्टॉल्स दिखाई देने लगते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि गन्ने का रस किस हद तक हमारे लिए लाभकर है।

गन्ने के रस के एक, दो या तीन नहीं बल्कि सैकड़ों लाभ हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने गन्ने के जूस के फायदें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गन्ने का जूस पीने से कैंसर जैसी जानलेवा बिमारियों से बचा जा सकता है। गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम होता है जो कैंसर से बचाने में सहायक होता हैं।

खासकर प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
गन्ने का रस से त्वचा में निखार आता है। क्योकि गन्नें की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी के मौसम में ये शरीर को ठंडक पहुंचा के चुस्ती देता है।

गर्मी में गन्ने के रस का सेवन करने से शरीर में चुस्ती आती हैं।  


 

4 of 6
गन्ने के रस का सेवन करने से पाचन सही रहता है। गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है।

यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा में निखार लाने के लिए भी गन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है। गन्ने के जूस को फेस पैक में मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।

इससे चेहरे की त्वचा में कसावट आती है और साथ ही निखार भी बढ़ता है। कील मुहांसों को दूर कर गन्ने का रस त्मचा को खिली खिली बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गन्ना स्वाद में मीठा और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है। इसमें कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स की वजह से यह मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा होता है। 

गन्ने के रस वजन कम करने में भी कारगर होता है। रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है। इसलिए इन गर्मियों में बेफिक्र होकर पीएं गन्ने का रस।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें