मुंहासों से हैं परेशान? अपनाइए हरे धनिए का नुस्खा
Sun, 06 Nov 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
हरा धनिया खाते है? अगर नहीं तो खाना शुरू कीजिए जनाब! क्योंकि ये आपकी सेहत तो दुरुस्त करता ही है साथ ही ये आपको खूबसूरत भी बनाता है। जानिए कैसे
मस्सों से परेशान हैं तो हरा धनिया पीसकर पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं, कुछ ही दिनों में मस्सों से निजात मिलेगा।
- फोटो : getty images
कमजोरी और थकान महसूस करते हैं या चक्कर आता है तो दो चम्मच धनिए के रस में दस ग्राम मिश्री और आधा कटोरी पानी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। फायदा मिलेगा।
हरी धनिया में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, अगर आप इसे नियमित इस्तेमाल करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।
- फोटो : getty images
अगर मुंहासों से परेशान हैं तो चम्मच भर धनिया के रस में चुटकी भर हल्दी मिलाकर उन पर लगाएं, आराम मिलेगा।
टाइफाइड जैसे गंभीर रोग में भी हरे धनिए के पत्तों का सेवन करने से राहत मिलती है।
खांसी, दमा या सांस फूलने की समस्या है तो धनिया और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पीसकर रख लें। एक चम्मच चावल के पानी के साथ पीने से कुछ दिनों में आराम मिलने लगेगा।