फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के बाद मीठा खाना, कितना सही कितना गलत?

Tue, 24 Jan 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
खाने के बाद मीठा जरूर खाना चाहिए। ये तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं? अगर आप इसे केवल एक परंपरा मानते हैं तो आप गलत हैं इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल जब भी आप कुछ खाते हैं तो उसे पचाने के आपका शरीर एसिड स्रावित करता है। अगर आपने मसालेदार चीज खाई है तो इस एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पाचन प्रक्रिया तेज हो जाती है जबकि मीठी चीजों में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया को धीमी कर देता है इसलिए खाना खाने के बाद मीठा खाने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा मीठा खाने से सेरोटोनिन नाम के हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। ये न्यूरोट्रांसमीटर का काम करता है जिससे मीठा खाने के बाद आपको खुशी का अनुभव होता है। 

4 of 5
जो लोग भारी खाना खा लेते हैं उन्हें हाइपोग्लाईसीमिया की स्थिति से गुजरना पड़ता है। इस स्थिति में ब्लड प्रेशर काफी कम हो जाता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है इस स्थिति से बचने के लिए खाने के बाद मीठा खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाने के बाद मीठी चीजें खाने के फायदे तो आप जान गए लेकिन ये भी सच है कि वाइट शुगर से बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए काफी घातक होता है। वाइट शुगर की अपेक्षा आप ब्राउन शुगर से बनी चीजों का सेवन करें। आप गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें