फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोभी जैसी ही दिखने वाली ब्रोकली खाने से होता है ज्यादा फायदा, यह है वजह

Sun, 03 Nov 2019 08:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में घरों में आम तौर पर गोभी की सब्जी सबसे ज्यादा बनती है। इसी गोभी के साथ बाजारों में हरे रंग की भी एक गोभी मिलती है जिसका नाम ब्रोकली है। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रोकली भी गोभी की प्रजाति की ही एक सब्जी है। अंतर बस इतना है कि गोभी के मुकाबले ब्रोकली में ज्यादा मात्रा में फाइबर और विटामिन्स पाए जाते है। आइए जानते हैं किस प्रकार ये सब्जियां हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर से बचाव करती हैं ये सब्जियां

इन दोनों सब्जियों में आइसोथियोसाइनेट्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक तत्व मौजूद होते हैं। ये दोनों तत्व शरीर में कैंसर सेल्स को उतपन्न होने से रोकते हैं। गोभी की अपेक्षा ब्रोकली में यह तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादा वजन से मिल सकता है छुटकारा

ब्रोकली और गोभी में बहुत काम मात्रा में कैलोरीज पाई जातीं है। उबली हुई गोभी खाकर वजन तेजी से कम किया जा सकता है। शरीर के आतंरिक सूजन को दूर करने के लिए उबले हुए गोभी के प्रयोग किया जा सकता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बढ़िया होता है रक्त परिसंचरण

सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण धीमी गति से होता है। इसलिए इस मौसम में गोभी और ब्रोकली के सेवन से रक्त पतला हो जाता है सामान्य स्थिति में परिसंचरण करता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रासायनिक पदार्थ से मुक्ति

गोभी और ब्रोकली में डिटॉक्सन का गुण होता है। ये दोनों सब्जियां शरीर से रासायनिक पदार्थों को डिटॉक्स कर देती हैं जिससे शरीर रासायनिक पदार्थों से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गोभी और ब्रोकली को उबालकर कर सकते हैं प्रयोग

इन दोनों सब्जियों को उबालकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इन्हे थोड़ा स्वादिष्ट बनाने के लिए उबालने के बाद इसमें काला नमक और आमचूर का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सूप में डालकर भी कर सकते हैं सेवन

सूप में डालकर खाने का उपाय उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जो लोग उबली हुई सब्जियों को खाना पसंद नहीं करते हैं। इस प्रकार सेवन करने से गोभी और ब्रोकली के बहुत सारे तत्व आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें