आयरन से भरपूर पालक के कई फायदे हैं। ये शरीर में पीएच लेवल को मजबूत करता है साथ ही जिसे हाई प्रोटीन चाहिए उनके लिए बेहतर विकल्प के तौर पर जाना जाता है पालक। लेकिन कई शोधों में ये बात सामने आई है कि पालक के कई नुकसान भी हैं। जानिए कैसे बचें इन नुकसानों से।
विज्ञापन
2 of 7
पालक का सेवन बहुत फायदेमंद है लेकिन एक निश्चित मात्रा में। सीमा से ज्यादा इसका प्रयोग बहुत नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Getty Images
पालक में बहुत सारा फाइबर होता है। एक कप सूप से लगभग 6 ग्राम तक फाइबर मिल जाता है। बेहतर पाचन के लिए फाइबर बहुत जरूरी है लेकिन फाइबर की अधिकता पेट में अपच की स्थिति पैदा कर देती है जिससे कब्ज, गैस जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
4 of 7
- फोटो : Getty Images
कई बार ज्यादा फाइबर खाने से बुखार, सिर में दर्द और डायरिया तक हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Getty Images
ऐसा भी सामने आया है कि ज्यादा पालक खाने से किडनी में स्टोन हो जाता है। इसकी वजह है पालक में मौजूद आर्गेनिक पदार्थ यूरिक एसिड में तब्दील हो जाते हैं जिससे स्टोन बनने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : Getty Images
कई बार ज्यादा पालक खाने से त्वचा की कई समस्याएं सामने आती हैं। गले में जलन, खुजली या कई बार एलर्जी का सामना करना पड़ता है।