आज कल दिन भर काम, थकावट व तनाव के कारण लोग अपना स्वास्थ्य खराब करते जा रहे हैं। बीमारियों से निजात पाने के लिए दवाइयो का सहारा लेते है परन्तु दवाई एकमात्र उपाय नहीं है। बिना दवाइयो के भी हम स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : getty images
थकावट व तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर आजकल लोगों में आम बीमारी के रूप में उभर कर आ रहा है। इसके बचाव के लिए दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं। हाई ब्लडप्रेशर से जूझ रहे लोगो के लिए चुकंदर रामबाण है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : getty images
लंदन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने रोज चुकंदर का जूस पीने वाले मरीजों को अध्ययन में शामिल किया है। उन्होंने रोज चुकंदर का मिक्स जूस [गाजर या सेब के साथ] पीने वाले मरीजों के हाई ब्लड प्रेशर में कमी पाई है।
4 of 5
अध्ययन के मुताबिक रोजाना केवल दो कप चुकंदर का मिक्स जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखा जा सकता है।