Bakrid Special Recipes: जून का महीना चल रहा है, लेकिन धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में बकरीद पर यदि आपके घर में मेहमान आएं तो उन्हें ऐसी ड्रिंक्स बनाकर पिलाएं, जिसे पीकर वो तरोताजा महसूस करें।
विज्ञापन
1 of 9
ये 4 ड्रिंक्स पीकर मेहमान हो जाएंगे तरोताजा
- फोटो : Adobe stock
Bakrid Special Recipes: गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रख रहे हैं। इस मौसम में यदि सेहत का ध्यान न रखा जाए तो शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। इसीलिए विशेषज्ञ भी ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देते हैं, जिससे शरीर को गर्मी से राहत मिलती रहे।
अब जब इसी गर्मी में बकरीद का त्योहार आ गया है, तो अपने घर आए मेहमानों को तला-भुना खाना परोसने के साथ ऐसी ड्रिंक्स भी परोसें, जिसके सेवन से उन्हें राहत मिले। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने मेहमानों का अच्छी तरह से ध्यान रख सकें।
विज्ञापन
2 of 9
आम पना
- फोटो : Adobe stock
आम पना
गर्मी के मौसम में लू चल रही है, ऐसे में आप आम पना बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कच्चे आम के साथ-साथ कच्चा आम, पुदीना, भुना जीरा, काला नमक की जरूरत पड़ेगी। यदि आपको खट्टा-मीठा आम पना पसंद है तो चीनी या गुड़ का भी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 9
आम पना
- फोटो : Adobe stock
आम को उबालने के बाद उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद सभी मसालों को डालकर इसे फ्रिज में स्टोर करके रख दें। इससे आम पना ठंडा हो जाएगा, और आप फिर इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
4 of 9
ट्विस्ट के साथ नारियल पानी
- फोटो : Freepik.com
ट्विस्ट के साथ नारियल पानी
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप इसी नारियल पानी को ट्विस्ट के साथ अपने मेहमानों को परोस सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
ट्विस्ट के साथ नारियल पानी
- फोटो : freepik.com
इसके लिए फ्रेश नारियल पानी, नींबू का रस, थोड़ा सा शहद और पुदीना को मिक्स करके कांच के ग्लास में सर्व करें। ये हाईड्रेशन के लिए बेहतरीन और बहुत हल्का ड्रिंक माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 9
तरबूज लेमोनेड
- फोटो : instagram
तरबूज लेमोनेड
इस मौसम में हर जगह तरबूज बेहद कम दामों में मिल जाते हैं। ऐसे में आप तरबूज लेमोने़ड भी बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
तरबूज लेमोनेड
- फोटो : instagram
इसे बनाने के लिए आपको ताजा तरबूज, नींबू, पुदीना, थोड़ी चीनी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सभी चीजों को मिक्स करके ब्लेंड कर लें। अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें। ऊपर से सजाने से लिए इसमें कुछ पुदीना के पत्ते डालें और फिर छोटे टुकड़ों में कटा तरबूज डालें और फिर सर्व करें।
8 of 9
शिकंजी
- फोटो : Adobe stock
शिकंजी
गर्मियों के मौसम शिकंजी पीना काफी अच्छा माना जाता है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसे भी आप बनाकर अपने फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
इसको तैयार करने के लिए पानी, नींबू, काला नमक, चीनी की जरूरत पड़ेगी। यदि इसमें सोडा मिक्स कर देंगे तो ये सोडे वाली शिकंजी बन जाएगी, जो गर्मी में और भी ज्यादा राहत पहुंचाएगी।