Bakrid Special Dishes: बकरीद के त्योहार पर हर किसी के घरों में तमाम व्यंजन बनते हैं। यहां हम भी आपको कुछ पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इन पकवानों के बिना अधूरा है बकरीद का त्योहार
- फोटो : Adobe stock
Bakrid Special Dishes: देशभर में इस साल 7 जून को ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और बकरे की कुर्बानी देते हैं। इसलिए इस दिन को बकरीद भी कहा जाता है।
लोग बकरीद की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं, जिस कारण हर घर में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घरों की महिलाएं इस कोशिश में रहती हैं, कि वो पारंपरिक पकवान ही बनाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बकरीद पर बनाना काफी जरूरी होता है।
विज्ञापन
2 of 7
मटन बिरयानी
- फोटो : instagram
मटन बिरयानी
त्योहार जब बकरीद का हो, और मटन बिरयानी न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। खड़े मसालों, केसर, देसी घी और नर्म मटन के साथ बनाई गई बिरयानी सबका दिल जीत लेती है। इसका स्वाद अच्छा तभी आता है, जब मटन को अच्छी तरह से मेरिनेट किया गया हो और इसे दम लगाकर अच्छे से धीमी आंच पर पकाया गया हो। ये जितना धीमी आंच पर पकेगी, उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।
विज्ञापन
3 of 7
सीक कबाब
- फोटो : Adobe stock
सीक कबाब
इसे स्टार्टर की तरह भी परोसा जा सकता है। बकरीद पर अपने मेहमानों को सीक कबाब बनाकर खिलाएं। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे चटनी के साथ परोसेंगी तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। यदि अपने मेहमानों को एकदम गरमागम कबाब खिलाना चाहती हैं तो उसका प्री मिक्स तैयार करके फ्रइज में रखें और जरूरत पड़ने पर इसे निकालकर ग्रिल करें।
4 of 7
यखनी पुलाव
- फोटो : instagram
यखनी पुलाव
जो भी व्यक्ति नॉनवेज खाता हो, उसे यखनी पुलाव पसंद न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे भी आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे बनाने में भी मटन का इस्तेमाल होता है। यखनी पुलाव के साथ रायता और मसालेदार ग्रेवी अवश्य परोसें, वो इसका स्वाद बढ़ा देंगी।
विज्ञापन
5 of 7
मटन कोरमा
- फोटो : Adobe stock
मटन कोरमा
बकरीद के मौके पर लोगों को मटन कोरमा भी खाना काफी पसंद होता है। रिच ग्रेवी में पका हुआ मटन कोरमा नान या रोटी के साथ लाजवाब लगता है। इसमें दही, प्याज, मसाले और देसी घी की खुशबू होती है, जो इसे स्वादिष्ट बना देती है। इसलिए बकरीद के मौके पर इसे भी तैयार करें।
विज्ञापन
6 of 7
शीर खुरमा
- फोटो : instagram
शीर खुरमा
बात त्योहार की हो रही है, और घर में मिठाई न बने, ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे में शीर खुरमा तैयार करें। दूध, सेवईं, खजूर, ड्राय फ्रूट्स और केसर से बनी यह डिश ईद की जान होती है। इसे वो लोग भी मन से खाएंगे, जो ऩनवेज नहीं खाते।
शीर खुरमा के अलावा आप शाही टुकड़ा भी बनाकर रख सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। शाही टुकड़ा तैयार करके इसे फ्रिज में रखें। जब मेहमानों को परोसना हो तो उस पर रबड़ी लगाएं और फिर परोसें।