Bakrid 2025 Easy Kabab Paratha Recipe: आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद है। इस त्योहार में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया जाता है। महिलाएं पहले से ही बकरीद के लिए लजीज पकवान बना लेती हैं। त्योहार के दिन सुबह से कुर्बानी और मेहमानों की खातिरदारी शुरू हो जाती है। ऐसे में दिन भर ्त्योहार के उत्साह और मेहमान-नवाजी के बाद शाम तक महिलाओं का थक जाना लाजमी है। इस थकान के बाद भी आप डिनर में कुछ खास बनाना चाहती हैं। ऐसे में एकदम सिंपल लेकिन लाजवाव डिश रात के खाने में बनाई जा सकती है।
इस बकरीद पर अगर आप झटपट कुछ टेस्टी और पेटभर व्यंजन चाहती हैं, तो कबाब पराठा आपकी थकान भी दूर करेगा और स्वाद से दिल भी जीत लेगा। इसे आप तैयार मटन या चिकन कबाब से बना सकती हैं। घर में पहले से रखे पराठे, हरी चटनी, प्याज और थोड़े से मसालों से टेस्टी डिनर बन जाता है। इस लेख में इंस्टेंट कबाब पराठा की रेसिपी दी जा रही है, जिसे आप झटपट रात के खाने में बना सकती हैं।