शामी कबाब
सामग्री
500 ग्राम लैंब लेग
10 कप पानी
1/2 कप चना
6 काली इलायची
12 हरी इलायची
4 दालचीनी स्टिक
4 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 ½ टी स्पून हल्दी पाउडर
1 ½ टी स्पून सौंठ पाउडर
4 पीस अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून लहसुन पेस्ट
5 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
(फ्राई करने के लिए) रिफाइंड तेल
1 टी स्पून जीराkashmiri mutton kofta
शामी कबाब बनाने की विधि
1.एक पैन में मीट, पानी, चना, काली और हरी इलायची, दालचीनी स्टिक, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, सौंठ, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
2.मिक्सचर को एक बार उबाल लें। आंच को हल्का कर दें। जब मिक्सचर से पूरी तरह पानी सूख जाए और मीट मुलायम हो जाए, तो पैन को आंच से उतारकर साइड रख दें।
3.सभी साबुत मसालों को निकाल दें। अब मीट को दो बार कूटने वाली मशीन से निकालें। साथ ही इसमें हरी मिर्च, जीरा और हरी धनिया डालें।
4.मीट की गोल-गोल बॉल्स बनाकर हथेली के बीच में रखकर हल्का दबा दें।
5.एक पैन में तेल गर्म करें। पैटीज़ को डीप फ्राई करें।
6.जब दोनों तरफ से पैटी हल्की भूरी रंग की दिखने लगे, तो इनका तेल निकालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।