फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अंडे का भी बन सकता है स्पंजी केक, बस इन चीजों को है मिलाने की जरूरत

Mon, 05 Oct 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Chikhlia bake cake - फोटो : Instagram
बहुत सारे लोग ऐसे मिल जाते हैं जिन्हें अंडा खाना पसंद नही होता। वहीं कई लोग केक या बेकिंग की चीजों में अंडे की महक को पसंद नहीं करते। ऐसे में घऱ पर केक या बेकिंग करने की चाहत अधूरी रह जाती है। क्योंकि ज्यादातर देखा गया है कि बिना अंडे का केक स्पंजी नहीं बनता। अगर आपकी बेकिंग में भी ये समस्या आम बात है। तो आज हम लेकर आए हैं अंडे के विकल्प के रूप में वो चीजें जिन्हें डालने से ना केवल केक स्वादिष्ट बनेगा बल्कि स्पंजी भी भरपूर रहेगा। तो चलिए जानें क्या है वो चीजें।
विज्ञापन

2 of 5
अंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बेकिंग करने के लिए जरूरी नहीं कि आप हमेशा अंडे का इस्तेमाल करें। क्योंकि अंडे के अलावा भी बहुत सारी चीजे हैं जो अंडे की तरह ही काम करती हैं। लेकिन इन सबके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
fruit
अंडे की जगह फल
घर पर बेकिंग करने जा रही हैं तो अंडे की जगह पर फलों का इस्तेमाल करें। जैसे केले को मैश कर अंडे की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पका हुआ एवाकॉडो या एप्पलसॉस का इस्तेमाल करें। हालांकि जब आप फलों का इस्तेमाल करते हैं तो बेकिंग की डिश में एक्स्ट्रा एसेंस और मिठास घुल सकती है। मिठास को बैलेंस करने के लिए चीनी की मात्रा का सही अंदाजा लगा लीजिए। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
अलसी के बीज
अलसी के बीज अच्छा खासा बाइडिंग का काम करते हैं तो अगली बार जब आपको कुकीज या ब्राउनी बनानी हो तो अलसी या फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल करें। इसे प्रयोग में लाने के लिए सबसे पहले बीजों को बारीक पीस लें और फिर अंडे की जगह पर एक चम्मच पाउडर लेकर उसे एक कप पानी में मिलाकर घोल बना लें और बेकिंग डिश में मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cake - फोटो : Pixabay
बेकिंग सो़डा और विनेगर
घर पर शानदार फुला हुआ केक बेक करने जा रही है और अंडा मिलाने का आपका इरादा न हो तो बेकिंग सो़डा और सिरके को मिलाकर मिश्रण में इस्तेमाल करें। ये मिश्रण कप केक या बहुत ही लाइट केक बनाने के लिए अंडे का अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें