आयुर्वेद में लौकी के जूस के कई सारे फायदे बताए गए हैं। ये शरीर में शुगर का स्तर बनाए रखता है साथ ही डायबिटीज के इलाज में भी कारगर है। साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। लेकिन कई सारे शोध बताते हैं कि लौकी के जूस को अगर सावधानी से ना पिया जाए तो ये जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : Getty Images
कई बार बाजार में मिलने वाली लौकी कड़वी होती है। इस तरह की कड़वी लौकी खाने से या फिर जूस पीने से बचें। पिछले कुछ समय में ऐसे कई तरह के केस सामने आए हैं जिसमें कड़वी लौकी का जूस पीने के बाद चक्कर में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Getty Images
डॉक्टरों का कहना है कि कड़वी लौकी का जूस पीने से पेट में दर्द, उल्टी यहां तक की डायरिया होने की भी खतरा रहता है। लौकी में ट्रेटाफिनायड नाम का तत्व पाया जाता है जो कड़वाहट के लिए जिम्मेदार होता है।
4 of 7
- फोटो : Getty Images
इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक केस स्टडी के मुताबिक ताजा लौकी का जूस पीने की वजह से 3 लोगों की खबर सामने आई थी। साथ ही कई लोगों को पेट दर्द और उल्टी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Getty Images
कड़वी लौकी के जूस के सेवन के बाद 5 मिनट से 9 घंटे के बीच असर दिखता है। साथ ही ये 2 से 7 दिन तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि इसके लिए कोई खास प्रतिरोधक दवा विकसित नहीं की जा सकी है। डॉक्टरों का कहना है कि बाहर से देखकर पता करना मुश्किल है कि लौकी कड़वी है या नहीं। इसके लिए कभी भी सब्जी बनाने से पहले या फिर जूस बनाने से पहले थोड़ी सी लौकी चख लें।
लौकी से जूस को और किसी फल या सब्जी के रस के साथ मिलाकर पीने से बचें। इसे पीने के बाद अगर उल्टी या डायरिया के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।