फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वर्ना बाद में पछताना पड़ेगा

Sun, 04 Feb 2018 10:32 AM IST
रुपायन, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आहार विशेषज्ञ डॉ. मिताली भाटिया कहती हैं कि हमें खाने से पहले खाद्य पदार्थों के मिश्रण बारे में समझना जरूरी है। उदाहरण के लिए फल और पका हुआ भोजन। फल को एक क्षारीय भोजन सामग्री माना जाता है, जोकि हमारे शरीर द्वारा आसानी से पचा लिया जाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। 
विज्ञापन

2 of 5
वहीं दूसरी ओर पके हुए भोजन को शरीर को ऊर्जा देने से पहले पचने में समय लगता है। जब आप भोजन के तुरंत बाद एक फल को खाते हैं, तब यह आसानी से नहीं पचता और पेट में तब तक बना रहता है, जब तक कि पका हुआ भोजन पूरी तरह से नहीं पच जाता। इससे हमें गैस, सूजन आदि की समस्या होती है। इसलिए इस कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए।
विज्ञापन

पानी और भोजन

3 of 5
यदि आपको भोजन के साथ पानी पीने की आदत है, तो अपनी इस आदत को बदल लें, क्योंकि भोजन के साथ पानी पीने से आपके पेट में जमा हुआ पाचक रस शरीर में अच्छे से नहीं घुल पाता है। अच्छा हो कि आप हमेशा भोजन करने से एक घंटे पहले और भोजन के एक घंटे बाद पानी पिएं। इससे आपका शरीर सही तरह से भोजन के पोषक तत्वों को ग्रहण कर पाता है। 

4 of 5
banana face mask
इसी तरह केला और दूध का उदाहरण है। जहां तक आयुर्वेद की बात है, तो केला और दूध के मिश्रण की मनाही की जाती है। इसे पेट के लिए बहुत भारी माना जाता है और यह मिश्रण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से सुस्त बना सकता है। यदि आपको केला आैर दूध खाने की आदत है, तो इस मिश्रण में कुछ इलायची और जायफल के पाउडर को मिला लें। इससे यह आसानी से पच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के साथ दही

5 of 5
super food
कुछ लोग दही में फल मिक्स करके रायता खाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे फलों को दही के साथ मिलाने से पाचन क्रिया को नुकसान पहुंच सकता है। इससे शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकता है। नाड़ी, रक्त संचय, ठंड, कफ और एलर्जी आदि की समस्या भी  हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें