लगभग सभी को जैम पंसद होता है, खासतौर पर बच्चों को जैम बहुत अच्छा लगता है। आमतौर पर हम घरों में जैम का सेवन ब्रेड या पराठे के साथ करते हैं। आइए, आज जानते हैं घर में सेब का जैम बनाने की आसान विधि...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
apple
- फोटो : अमर उजाला
घर में बना हुआ सेब का जैम बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। आइए, सबसे पहले जानते हैं घर में सेब का जैम बनाने के लिए हमें किन चीजों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आवश्यक सामग्रीः
सेब - 1 किग्रा (4- 5 सेब)
पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
चीनी - 800 ग्राम (चार कप)
छोटी इलाइची - 4
नीबू का रस - दो नींबू
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आइए, अब जानते हैं सेब का जैम बनाने की विधि
विधिः
सबसे पहले सेब को अच्छे से धोकर सुखाइए और इसे छील लें।
इसके बाद सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें।
अब आप किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिए और ढककर उबालने के लिए रख दिजिए।
जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस को धीमी आंच पर कर दें और तब तक उबलने दें जब तक सेब के टुकड़े नरम न हो जाएं।
सेब के टुकडे नरम होने के बाद मैस करने वाले चम्मच से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिए।
मैस करने के बाद सेब में चीनी डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
जैम को पकने दीजिए और मैस करने की जरूरत हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं।
थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से जैम को हिलाते रहें ताकि तले में न जमा हो जाए।
पकने के बाद गैस बंद कर दें।
जब सेब का जैम ठंडा हो जाए तो उसे एक कांच के जार में भर कर रख लें।
अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे पता लगाएं जैम सही तरह से तैयार हुआ है या नहीं......