फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2022: भगवान विष्णु की पूजा के लिए हैं व्रत तो बनाएं कच्चे केले की टिक्की

Fri, 09 Sep 2022 06:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
banana tikki
अनंत चतुर्दशी का व्रत भगवान विष्णु के लिए रखा जाता है। इस दिन गणेश विसर्जन भी होता है। गणेश भगवान की स्थापना करने के पूरे दसवें दिन उनका विसर्जन करने का विधान है। अनंत चतुर्दशी वाले दिन बहुत सारे लोग व्रत भी करते हैं। वैसे तो फलाहारी खाने में लोग कुट्टू के आटे से बनी चीजे, आलू या साबुदाना ज्यादातर खाते हैं। लेकिन अगर आप गणेश विसर्जन कर रही हैं और सभी के लिए कुछ फलाहारी डिश बनाकर तैयार करना चाहती हैं। जो स्वादिष्ट हो और व्रत के साथ ही बिना व्रत वाले भी आसानी से खा सकें। तो कच्चे केले की टिक्की बना सकती हैं। ये टिक्की पूरी तरह से फलाहारी है लेकिन इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। स्वादिष्ट और चटपटे कच्चे केले की टिक्की को बनाने की विधि भी काफी आसान है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा कच्चे केले की टिक्की।
विज्ञापन

2 of 5
tikki
फलाहारी कच्चे केले की टिक्की बनाने की सामग्री
फलाहारी कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए जरूरत होगी 400 ग्राम कच्चा केला या फिर बड़े आकार के तीन केले। साथ में काजू, एक कप मूंगफली, अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च, कुटी हुई काली मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया की पत्ती, पुदीना की पत्ती, इसके साथ ही आप सिंघाड़े या फिर मखाने या फिर कुट्टू का आटा लें। आटा आप अपने खाने के हिसाब से ले सकती हैं, सेंधा नमक, दो चम्मच मूंगफली का तेल या देसी घी।
विज्ञापन

3 of 5
raw banana - फोटो : instagram
कच्चे केलों से टिक्की बनाने की विधि
सबसे पहले केलों को धो लें। फिर प्रेशर कुकर में इन कच्चे केलों को छिलका सहित पका लें। पकाने के लिए आप थोड़ा सा पानी कूकर में डाल दें और दो से तीन सीटी आने दें। जल्दी ही ये पक जाएगा। जब प्रेशर कूकर खुल जाए तो केले को निकालकर प्लेट में रख लें। हल्का ठंडा होने के बाद इनके छिलके निकाल लें। 

4 of 5
banana tikki - फोटो : social media
अब इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। मूंगफली को भून लें। साथ ही आटे के लिए अगर आप मखाने को ले रही हैं तो उसे भी ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अदरक के टुकड़े को छोटा-छोटा काट लें। धनिया और पुदीने की पत्तियों को बारीक काटकर रख लें। इन सारे काम को प्रेशर कूकर की सीटी खुलने तक कर रख लें। जिससे कि टिक्की बनाने में ज्यादा समय ना लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kachhe kele ki tikki
मैश किए हुए केले में इन सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें। फिर सारे मिक्सचर को बराबर भाग में बांटकर पैटीज या टिक्की बनाकर तैयार कर लें। इसे बनाने के लिए हाथों में हल्का सा तेल या घी भी लगा सकती हैं। इससे वो आसानी से बनेंगे और हाथों में चिपकेंगी नहीं। बस पैन को गैस पर गर्म करें और देसी घी या फिर मूंगफली का तेल डालें। इस पैन पर बनी हुई टिक्कियों को रखें। और सुनहरा होने तक तलें। एक दो बार पलटकर सेंकने से सारी टिक्कियां अच्छी तरह से सिंक जाएंगी। 
बस इसे घर में बनी पुदीने की चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें