How To Make Amla Candy at Home: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही बाजार में काफी ज्यादा मात्रा में आंवला आने लगता है। आंवला में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं।
आंवले के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह बच्चे से लेकर बड़ों तक को देते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसका उपयोग कई प्रकार की दवाई बनाने में होता है।
लोग इसका सेवन दवाइयों के साथ साथ कई प्रकार से करते हैं। बहुत से लोग आंवले का आचार बना लेते हैं, तो कई लोग मुरब्बा। आप चाहें तो इसकी कैंडी बनाकर रख सकते हैं। आंवला की कैंडी बनाना काफी आसान है। इसके सेवन से आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा। तो चलिए आपको भी आसान विधि से आंवला कैंडी बनाना बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : Adobe stock
कैंडी बनाने का सामान
- आंवला – 500 ग्राम
- चीनी – 300 ग्राम
- पानी – 1 कप
- नमक – ½ छोटा चम्मच
- काला नमक – 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन (सौंठ) – ½ छोटा चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
- नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
- हल्दी – ½ छोटा चम्मच
- चीनी का शक्कर सीरप
विज्ञापन
3 of 6
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : Instagram
विधि:
आंवला कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को अच्छे से धोकर, बीज निकालकर काट लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें आंवला डाल दें। अब इसे 5-10 मिनट तक उबालें। फिर आंवला निकाल कर ठंडा कर लें। अब एक कढ़ाई में 1 कप पानी और चीनी डालकर उबालें।
4 of 6
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : Instagram
चीनी पूरी तरह से घुल जाए और चाशनी तैयार हो जाए, तब उसमें हींग, अजवाइन, काली मिर्च, हल्दी, और नमक डालें। इस चाशनी को 5-7 मिनट तक उबालें ताकि चाशनी गाढ़ी हो जाए। चाशनी का तापमान थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उसमें नींबू का रस डालें।
विज्ञापन
5 of 6
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : Instagram
उबले हुए आंवले को चाशनी में डालकर अच्छे से मिला लें। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि आंवला चाशनी को सोख सके और स्वाद भर जाए। अब आंवला कैंडी को निकालकर अच्छे से सूखने के लिए किसी प्लेट या ट्रे पर रख दें। इसे धूप में 1-2 दिन तक सूखने के लिए छोड़ दें।