फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2018: चढ़ाई के दौरान जिनके पास होते हैं ये 5 फल समझो उनकी यात्रा हो गई सफल

Wed, 27 Jun 2018 03:54 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमरनाथ की यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह बना हुआ है।हर कोई चाहता है कि यात्रा के दौरान उनकी सेहत प्रभावित हुए बिना उन्हें बाबा बर्फानी का आशीर्वाद मिल जाए। बता दें, जम्मू बेस कैम्प से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार की सुबह रवाना कर दिया गया।अमरनाथ यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में चढ़ाई के दौरान अगर आप अपनी झोली में ये 5 फल रखते हैं तो समझो आपकी यात्रा सफल हो गई।आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और कौन से हैं वो 5 फल... 
विज्ञापन

2 of 6
अमरनाथ यात्रा
दरअसल अमरनाथ की चढ़ाई के दौरान धीरे-धीरे ऑक्सीजन का लेवल कम होने लगता है।ऐसे में आपकी झोली में रखें 5 फल आपके खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये फल अपने आहार में शामिल करने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेजी से होने लगता है। जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ने लगता है और आप कई रोगों से भी बचे रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नींबू
नींबू का सेवन करने से शरीर के भीतर एल्कलाइन बनने लगते हैं। नींबू में मौजूद उसके कई इलेक्ट्रोलाइट गुण उसे एक अद्भुत एल्कलाइन भोजन बनाने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को फ्लू जैसे कई रोगों से बचने में राहत मिलती है। इतना ही नहीं नींबू विटामिन सी से भरपूर और ऑक्सीजन में काफी रिच होता है। नींबू में थोड़ा सा जैतून का तेल, नमक और काली मिर्च डालकर एक हेल्दी सलाद बनाया जा सकता है।

4 of 6
तरबूज
तरबूज लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी का बहुत बड़ा स्रोत है। स्वाद में स्वादिष्ट यह फल सर्वोत्तम ऊर्जा भी प्रदान करता है। अमरनाथ यात्रा के दौरान यह फल आपकी मदद कर सकता है। यह फल किडनी क्लीनर के साथ ऑक्सीजन रिच भी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सेब
अंकुरित अनाज, खूबानी और मीठे सेब फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें कई एंजाइम पाए जाते हैं जो शरीर के हार्मोनल को संतुलित करते हैं। अगर आप अपने शरीर में ब्लड ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं तो इन ऑक्सीजन रिच फलों को अभी से खाना शुरू कर दीजिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाशपाती
मीठे अंगूर, नाशपाती, किशमिश ये सभी विटामिन ए, बी, सी तथा एंटॉक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इन फलों के सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है और  दिल की बीमारियों का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें