Air Fryer Curry Recipe in Hindi : अगर आपके मन में ये सवाल है कि क्या एयर फ्रायर में करी यानी ग्रेवी वाली सब्जी बन सकती है? तो जवाब है हां, एयर फ्रायर में करी बनाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए एयर-फ्रायर सेफ बाउल का इस्तेमाल करना होता है। मटर पनीर जैसी सब्जी को 180°C पर 12-15 मिनट में पकाया जा सकता है और बीच-बीच में चलाने से रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिलता है।