Ahoi Ashtami Special: अहोई अष्टमी का त्योहार माताओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और अहोई माता की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस खास अवसर पर घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। इन्हीं पारंपरिक पकवानों में आटे और गुड़ या चीनी से बनने वाले मीठे पुए यानी गुलगुले का विशेष महत्व है।
ये खाने में बेहद स्वादिष्ट, मुलायम और अंदर से नरम होते हैं। अगर आप भी अहोई अष्टमी पर घर में कुछ पारंपरिक और मीठा बनाना चाहती हैं, तो आटे के गुलगुले एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं नरम, मीठे और फूले हुए गुलगुले बनाने की आसान रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गुलगुले को नरम और फूला हुआ बनाने के खास टिप्स
- फोटो : AI
गुलगुले बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 1 कप
गुड़ – आधा कप
पानी – जरूरत के अनुसार
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
तलने के लिए घी या तेल
विज्ञापन
3 of 5
गुलगुले को नरम और फूला हुआ बनाने के खास टिप्स
- फोटो : AI
गुड़ वाले गुलगुले बनाने की विधि
1. गुड़ का घोल तैयार करें
सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ लें और उसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें। गुड़ पूरी तरह घुलने के बाद इसे छान लें, ताकि कोई गंदगी न रह जाए।
2. आटे का बैटर बनाएं
अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें सौंफ, इलायची पाउडर और नारियल डालें। इसके बाद धीरे-धीरे गुड़ का पानी मिलाते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें।
3. बैटर को दें आराम
बैटर को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसमें गांठें न रहें। इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
4. गुलगुले तलने की तैयारी करें
एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। अब हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा बैटर गर्म तेल में डालें।
5. सुनहरे और फूले हुए गुलगुले बनाएं
गुलगुलों को मध्यम आंच पर तलें। जब ये फूलकर सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। इसी तरह सारे बैटर से गुलगुले तैयार कर लें।
4 of 5
गुलगुले को नरम और फूला हुआ बनाने के खास टिप्स
- फोटो : AI
चीनी से भी बना सकती हैं स्वादिष्ट गुलगुले
अगर आपके घर में गुड़ उपलब्ध नहीं है, तो आप चीनी से भी मीठे पुए बना सकती हैं।
एक कप आटे में आधा कप चीनी मिलाएं।
थोड़े गुनगुने पानी में चीनी घोल लें।
इसमें आटा, सौंफ और इलायची डालकर बैटर तैयार करें।
10 मिनट रखने के बाद गर्म घी या तेल में छोटे-छोटे पुए तल लें।