वजन बढ़ाना बहुत आसान है, लेकिन इसे घटाना उता ही मुश्किल है, लेकिन आप चाहे तो इसे भी आसान बना सकते हैं। हफ्ते भर का समय है तो भी इतना वजन तो घटा ही सकते हैं कि कुछ असर दिखे। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों का सेवन करना होगा।
विज्ञापन
2 of 8
peach
आडू़
आडू़ को हर रोज अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि ये वजन कम करता है। एक आडू़ में महज 70 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढाता।
विज्ञापन
3 of 8
टैनिंग
टमाटर
टमाटर को रोजाना सलाद में जरूर खाएं। वजन छूमंतर करने में यह भी कारगर है। दरअसल टमाटर में बीटा कैरोटिन व आईकोपीन होता है जो वजन पर नियंत्रण करता है। टमाटर में ज्यादा फाइबर होता है और इसके रेशे शरीर के चयापचय प्रक्रिया में सहायक बनते हैं।
4 of 8
cucumber
खीरा
गर्मी के मौसम में खीरा सभी सलाद में शामिल करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये वजन कम करने का भी नायाब नुस्खा हैं। खीरे में 90 फीसदी पानी होता है इसलिए खाने से पहले खीरा खाएं ताकि पेट भरा महसूस हो। इसे नियमित तौर पर खाने से हफ्तें में दो किलो वजन तो कम हो ही जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
strawberry
स्ट्रॉबेरी
वजन घटाने वाले लोगों के लिए स्ट्रॉबेरी किसी वरदान से कम नहीं है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी में बहुत कम कार्ब होते हैं। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर डेटा (USDA) के मुताबिक, 100 ग्राम स्ट्राबेरी में केवल 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है।
विज्ञापन
6 of 8
water melon
तरबूज
वजन घटाने के लिए तरबूज भी काफी मदद करता है। तरबूज भी ऐसा फल है जिसमें बहुत कम कैलोरी होती है। USDA के अनुसार, 100 ग्राम तरबूज में 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है।
विज्ञापन
7 of 8
df
ब्लैकबेरी
वजन घटाने वालों के लिए ब्लैकबेरी भी कारगर फल है, लेकिन इसके लिए एक चीज का ध्यान रखना होगा वो यह कि इसका सेवन कभी किसी चीज के साथ या किसी चीज में मिलाकर न करें। 100 ग्राम ब्लैकबेरीज में 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होती है।
खरबूज
वेट लॉस के लिए खरबूज भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए जो लोग वजन कम करने में लगे वो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम खरबूज में 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होती है।