मोटापा कम करने के लिए खाने डाइट कंट्रोल करना जरूरी है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है खाने में जरूरी पौष्टिक चीजों को शामिल करना। यदि आप भी स्लिम और फिट रहना चाहते हैं तो ये 5 चीजें आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। इन्हें खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व मिलेंगे जो शरीर को ताकतवर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
सोयाबीन
हाई प्रोटीन और सैचुरेटेड फैट से लबरेज सोयाबीन खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। हेवी एक्सरसाइज करने वालों को सोयाबीन जरूर खानी चाहिए। इससे उन्हें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। सर्दियों में सोयाबीन की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है या फिर सोया मिल्क भी पीया जा सकता है। सोयाबीन को आहार में शामिल जरूर करें, लेकिन इसे रोजाना खाने से बचे।
विज्ञापन
3 of 6
अखरोट
इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो दिमाग को तंदरुस्त रखता है। यदि वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नियिमत डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीिशयम जैसे तत्व होते हैं। ठंडे मौसम में इसे खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसे सलाद या फ्रूट शेक बनाकर भी खाया जा सकता है।
4 of 6
पनीर
मसल्स बनाना चाहते हैं तो पनीर का सेवन जरूर करें। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा मेे होता है, यही वजह है कि इसे खाने से हडि्डयां मजबूत होती हैं। इसमें मौज्ूद फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है। बॉडी फैट कम करने के साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देने में भी ये फूड फायदेमंद है। इसे कच्चा भी खा सकते हैं और पकाकर भी।
विज्ञापन
5 of 6
दूध
अगर आप सोचते हैं कि दूध पीना केवल बच्चों के लिए जरूरी है तो आप गलत है। दरअसल, दूध पीने से शरीर को विटामिन्स, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे आवश्यक तत्व मिलते हैं। मसल्स बनाने के लिए ये बहुत फायदेमंद आहार है। रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीएं, लेकिन ध्यान रहे दूध कभी भी एक सांस में ना पीएं, ऐसा करने से इसका पूरा लाभ नहीं मिलता।
बाजरा
बाजरे में कैलोरी बहुत कम होती है, जबकि एमीनो एसिड और प्रोटीन की मात्रा इसमें भरपूर होती है। चोटिल हो चुकी मांसपेशियों की मरम्मत के लिए बाजरा बहुत उपयोगी है। इसे खाने से मसल्स मजबूत होती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्निशियम, विटामिन ई, फोलिक एसिड और बीटा कैरोटिन जैसे पोष्टिक तत्व बहुत मात्रा में होते हैं।