Tasty And Healthy Poori Recipes: पालक पूड़ी, चुकंदर पूड़ी, मेथी पूड़ी, बाजरा पूड़ी, ओट्स पूड़ी, पनीर पूड़ी, मसाला पूड़ी और मूंग दाल पूड़ी जैसी हेल्दी रेसिपीज रोजाना के खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकती हैं। ये पूड़ियां बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
8 Taraf Ki Healthy Poori Kaise Banaye: भारतीय घरों में पूड़ी का नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। चाहे रविवार का खास नाश्ता हो, त्योहार का मौका या फिर अचानक आए मेहमान, गरमागरम पूड़ी हर मौके को खास बना देती है। लेकिन पूड़ी के नाम पर अक्सर लोग गेंहू या मैदे के आटे से बनी पूड़ियां ही खाते हैं और इसे हेल्दी भी नहीं मानते। जबकि सच यह है कि थोड़ी क्रिएटिविटी और सही सामग्री के साथ पूड़ी को स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बनाया जा सकता है।
साथ ही अगर आप एक ही तरह की पारंपरिक पूड़ी खाकर बोर हो गए हैं तो सामग्री में फेरबदल करके 8 तरह की हेल्दी पूड़ियां बना सकते हैं और सर्व कर सकते हैं। अगर आप भी नई तरह की पूड़ियां खाना चाहते हैं तो पालक, चुकंदर, मेथी, बाजरा और ओट्स जैसी पौष्टिक चीजों से बनी पूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं। खास बात यह है कि बच्चे भी इन रंग-बिरंगी और स्वादिष्ट पूड़ियों को बड़े चाव से खाते हैं।
अगर आप भी रोज एक जैसी साधारण पूड़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो यहां जानिए 8 ऐसी हेल्दी और टेस्टी पूड़ी रेसिपीज, जिन्हें आप हर दिन अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। ये रेसिपीज स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं।
विज्ञापन
2 of 9
पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
पालक पूड़ी
पालक पूड़ी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। साथ ही यह आयरन से भरपूर हेल्दी विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें पालक को पीस कर उसे आटे में मिलाकर गूंथा जाता है। फिर सामान्य पूड़ियों की तरह बेलकर सेंक लिया जाता है। यह पूड़ी आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। इसे आलू की सब्जी या दही के साथ सर्व किया जा सकता है। बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने का यह शानदार तरीका माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 9
पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
चुकंदर पूड़ी
चुकंदर की पूड़ी दिखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसका गुलाबी रंग बच्चों को काफी आकर्षित करता है और यह पार्टी स्नैक के तौर पर भी शानदार विकल्प है। इसे बनाने के लिए आप चुकंदर को पीसकर उसे आटे के साथ गूंथ सकते हैं। अगर आप चुकंदर का जूस या सूप पीते हैं तो उससे बची सामग्री में मिलाकर भी पूड़ी तैयार कर सकते हैं।
4 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
मेथी पूड़ी
मेथी की ताजी पत्तियों से बनी पूड़ी सर्दियों में खास तौर पर पसंद की जाती है। यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकती है। मेथी पूड़ी को अचार और चाय के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
बाजरा पूड़ी
अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो बाजरे की पूड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बाजरा फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। ये वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट होती हैं। इसे दही या लहसुन की चटनी के साथ खाया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
ओट्स और मूंग दाल पूड़ी
ओट्स और मूंग दाल से बनी पूड़ी हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए शानदार विकल्प है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। फिटनेस पसंद करने वाले लोग इसे खास तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
चावल के आटे की पूड़ी
चावल के आटे से तैयार पूड़ी क्रिस्पी होती है और इनका स्वाद भी अलग होता है। इसे आप चटनी, मसाले वाला नमक, आलू टमाटर की सब्जी के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं।
8 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
अजवाइन -मेथी पूड़ी
अजवाइन, मेथी दाना, सौंफ और जीरा को मिलाकर भी पूड़ी तैयार की जा सकती है। इसके लिए मेथी दाना, जीरा को हल्का सुनहरा भून लें। इसमें अजवाइन और सौंफ मिलाकर ग्राइंड कर लें। इस मिश्रण को बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। जब आपके पास ज्यादा समय न हो नाश्ता बनाने के लिए तो बिना सब्जी, या चटनी के इसे बना कर गर्मागर्म चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। इस मिश्रण को आटे में मिलाएं, नमक डालकर गूंथ लें। अजवाइन मसाला पूड़ी बनाएं। ये स्वाद में लजीज होने के साथ ही खुशबूदार और सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
अगर आप रोज सुबह जूस पीते हैं तो एक कप जूस अतिरिक्त बना लें। चाहे वो सब्जियों का जूस हो या फ्रूट जूस। पानी की जगह बचे हुए जूस से आटा गूंथे। इस आटे की बनी पूड़ियों में जूस का फ्लेवर आएगा और स्वाद बढ़ जाएगा। ये सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं।