फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

Thu, 05 Jan 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
हेल्दी फूड
जब भी हम टेस्टी खाना देखते हैं तो भूख खुद-ब-खुद लगने लगती है। भले ही वो खाना हमारी सेहत के लिए हानिकारक ही क्यों ना हो। अगर आप भी स्वादिष्ट खाने को देखकर खुद को रोक नहीं पाते, जिस वजह से मोटे हुए जा रहे हैं तो इन चीजों का सेवन आपके लिए मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

2 of 9
हेल्दी फूड
ओट्स
 
जब भी भूख लगे तो आप ओट्स खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर से ख्‍ाराब काेलेस्ट्रॉल कम करता है और रक्त चाप नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
अगर आप इसी से अपना पेट भर लेते हैं तो बाहर की चीजें खाने का मन नहीं करेगा।
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

3 of 9
हेल्दी फूड
सेब

सेब में पाई जाने वाली कैलोरी पेट भरने में सहायक होती है। इसमें पेक्टीन पाया जाता है जो वजन कम करता है। सेब को छिलके के साथ अच्छी तरह चबा कर खाएं। इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती
है।

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

4 of 9
हेल्दी फूड
दही

दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो भूख कम करता है। इसमें वजन कम करने का गुण पाया जाता है। एक रिसर्च में भी ये खुलासा किया गया था कि दिन में तीन बार दही खाने से मोटापा
घटता है। 
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

5 of 9
हेल्दी फूड
एवोकाडो

एवोकाडो में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो पचने में समय लेता है जिस वजह से भूख कम लगती है। इसके सेवन से आप बाहर का तला-भुना खाने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

6 of 9
हेल्दी फूड
ग्रीन टी

ग्रीन टी भूख कम करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायक होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। दिन में तीन-चार कप ग्रीन टी के सेवन से भूख कम
होती है।
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

7 of 9
हेल्दी फूड
बादाम

सर्दियों में बादाम खाने के अनेक फायदे हैं। इसमें मौजूद पॉली-अनसैचुरेटेड और मोनो-अनसैचुरेटेड फैट ओवर-ईटिंग से बचाता है। ये पचने में समय लेता है जिस वजह से जल्दी भूख नहीं लगती।

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

8 of 9
हेल्दी फूड
हरी-पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियों में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट हमेशा भरा हुआ रहता है। साथ ही इनका सेवन सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल

9 of 9
हेल्दी फूड
अंडे

अंडों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप नाश्ते में एक या दो अंडे खा लेते हैं तो आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें