दालचीनी की सूखी पत्तियों और छाल को मसालों के रूप में प्रयोग किया जाता है। दालचीनी मोटापा कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करता है। शहद तथा दालचीनी को मिलाकर लेने से दिल की बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा रोग, सर्दी जुकाम और पेट की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
सर्दी-जुकाम होने पर दालचीनी को एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम लेने से आराम मिलता है। साथ ही हल्के गर्म पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर और एक चुटकी पिसी काली मिर्च शहद में मिलाकर पीने से भी जुकाम और गले की खराश दूर होती है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty images
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए दालचीनी को हल्के गर्म पानी में थोड़े से शहद के साथ मिलाकर दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। साथ ही एक कप हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलता है।
4 of 8
त्वचा की समस्या होने पर भी दालचीनी बहुत फायदेमंद है। खाज और खुजली होने पर दालचीनी पाउडर और शहद बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा की यह समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
5 of 8
दालचीनी के प्रयोग से उल्टी तथा दस्त में आराम मिलता है। एक चम्मच शहद के साथ थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर लेने से पेट दर्द और एसिडिटी में राहत मिलती है और भोजन भी आसानी से पच जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty images
चाय में एक चम्मच दालचीनी पाउडर और दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर सुबह नाश्ते से लगभग आधा घंटा पहले पिएं। ऐसा रात को सोने के पहले करें। नियमित ऐसा करने से शरीर से बेकार चर्बी निकल जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty images
शहद और दालचीनी के पाउडर का पेस्ट बनाकर रोटी के साथ खाने से धमनियों में कोलेस्टॉल जमा नहीं होगा और दिल के दौरे की संभावना कम हो जाती है।
कैंसर जैसे घातक रोग के लिए भी दालचीनी फायदेमंद है। जापान और आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने कहा की आंतों और हड्डियों के कैंसर को दालचीनी और शहद का उपयोग करके इसे पूरी तरह काबू किया जा सकता है। कैंसर के रोगियों को एक बड़ा चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी के पाउडर को गर्म पानी के साथ एक महीने तक लेने से आराम मिलता है।