फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

Mon, 03 Aug 2015 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
खराब गले की वजह से खाना निगलने में परेशानी होती है। ऐसे में जरुरत होती है कुछ ऐसा खाने की जो आसानी से आपके गले को आराम दे और वो भी नुकसान पहुंचाए बिना । इसके लिए जानें कौन से हैं वो फूड जो आपके गले की खराश को आराम देंगे। गला खराब हो और भूख लगी हो तो केले से बेहतर कुछ नहीं। ये फल निगलने में तो काफी मुलायम होता ही है साथ ही विटामिन सी, पोटेशियम से भरपूर है।

विज्ञापन

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

2 of 7
ऐसे समय में आप चिकन सूप भी ले सकते हैं। अगर इसे कई तरह की सब्जियों के साथ बनाया जाए तो ये सेहतमंद तो होगा ही साथ ही इसमें मौजूद तत्व गले की जलन को भी शांत करेगें।

विज्ञापन

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

3 of 7
गले की खराश को ठीक करने के लिए चाय से बेहतर कुछ नहीं। इसे आप हर मौसम में आजमा सकते हैं। अदरक और शहद की चाय ऐसे समय में आपके गले को ज्यादा आराम देगी।

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

4 of 7
अण्डे की भुर्जी को पसंद करने वालों के लिए ये एक खुशखबरी की तरह है। खराब गले के लिए अण्डे के सफेद भाग को अच्छे से फ्राई करके खा सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इसे ज्यादा मसालेदार ना बनाएं।
विज्ञापन

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

5 of 7
अपने गले को आराम देने के लिए और भूख शांत करने के लिए ओटमील खा सकते हैं। इसे केले और शहद के साथ मिलाकर खाने से ये जल्द राहत देगा।
विज्ञापन

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

6 of 7
इसके अलावा उबली हुई गाजर भी गला खराब होने पर खाई जा सकती हैं। ये गले के दर्द को कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले की खराश को शांत करेगी ये सेहतमंद चीजें, जरुर आजमाएं

7 of 7
शहद और नींबू का मिश्रण भी आपके गले को राहत देगा। ये एक अचूक घरेलु नुस्खा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें