Winter Breakfast Ideas: सर्दियों का मौसम आते ही सुबह बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता। ठंडी हवाओं के बीच रजाई से निकलकर किचन में जाना और पूरे परिवार के लिए नाश्ता तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर कामकाजी महिलाओं और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के घरों में नाश्ते को लेकर रोज यही सवाल रहता है कि आज सुबह क्या बनाया जाए? अगर आप भी हर दिन इसी उलझन में रहती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सर्दियों के मौसम के लिए 7 ऐसे स्वादिष्ट और आसान नाश्ते, जिन्हें आप हफ्ते के सातों दिन बना सकती हैं। इन डिश को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही ये तैयार हो जाएंगी।
सर्दियों में मेथी, मूली, गोभी, मटर और गाजर जैसी मौसमी सब्जियां खूब मिलती हैं। इनसे बने पराठे, चीला, पोहा और दलिया नाश्ते को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं। खास बात यह है कि आप रात में थोड़ी तैयारी करके सुबह अपना काफी समय बचा सकती हैं। आइए जानते हैं सोमवार से रविवार तक के लिए 7 झटपट बनने वाली नाश्ते की रेसिपी।