सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं। इस मौसम में लोगों को काफी भूख लगती है। कुछ लोग इस डर से ज्यादा नहीं खाते क्योंकि उन्हें लगता है कि वह मोटे हो जाएंगे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो घबराइए नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो खाने में तो स्वादिष्ट हैं ही, साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
दलिया
- फोटो : getty images
दलिया-
सर्दियों के मौसम में आप नाश्ते में दलिया खा सकते हैं। दलिया खाने में भी स्वादिष्ट होता है और बनाने में भी आसान होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसे खाने से शरीर में फुर्ती भी बनी रहती है और आपका वजन भी नहीं बढ़ता।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Getty Images
शहद-
शहद को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है। वैसे तो शहद हर मौसम में फायदेमंद रहता है, लेकिन सर्दियों में इसका खास महत्व है। शहद में शर्करा पाई जाती है जो हमारे दिमाग को शांत बनाए रखती है। शहद में सबसे ज्यादा विटामिन पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, बी3, बी4, बी5, बी6 बी12 विटामिन सी, विटामिन एच और विटामिन के पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें आयोडीन, आयरन, तांबा, मैगनीज, पोटेशियम प्रोटीन, एमिनो एसिड तत्व पाए जाते हैं।
4 of 7
- फोटो : getty images
अमरूद-
सर्दियां यानी फलों का मौसम। सर्दियां आते ही फलों का मौसम भी शुरू हो जाता है। इनमें से एक है अमरूद। ये फल ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसमें संतरे से पांच गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही बीजों में फाइबर पाया जाता है, जो आपके लिए फायदेमंद है। इस खाने से भी आप स्लिम एंड फिट रह सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : getty images
डार्क चॉकलेट-
चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। लेकिन जो लोग मोटापे से परेशान हैं इसे खाने से डरते हैं, उन्हें लगता है कि अगर वे चॉकलेट खाएंगे तो और वजन बढ़ जाएगा। लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आप डार्क चॉकलेट खाते हैं तो ये मोटापा नहीं बढ़ाएंगी। यदि मीठा खाने का मन करे तो नियमित मात्रा में आप इसे खा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty images
कोकोनट मिल्क-
रिसर्च में पाया गया है कि कोकोनट मिल्क में मौजूद फैटी एसिड आपके वजन को कम करने के लिए सहायक है।
तुलसी के बीज-
तुलसी के बीज में आयरन, कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन काफी लाभकारी माना गया है। इसके सेवन से आपके दिन की एक अच्छी शुरुआत होती है। साथ ही पूरे दिन आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।