खाने में कम नमक इस्तेमाल करने की सलाह आपको हमेशा दी जाती होगी। ये सलाह सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर वालो के लिए ही ही नहीं है। बल्कि ज्यादा नमक खाते हैं तो आप ऐसी कई गंभीर बिमारियों को पाल रहे हैं जिससे होने वाले नुकसान का आपको अंजादा भी नहीं है। यह आपके शरीर में पानी सोखने का कारण बनता है, जिससे आपके दिल और रक्त वाहिकाओं पर ज्यादा बोझ पड़ता है। इतना ही नहीं ये आंत के कैंसर, किडनी रोग, किडनी की पथरी, सिर दर्द और शरीर में सूजन व वजन बढ़ने के खतरे को बढ़ा सकता है। आपने खाने में आज से ही नमक की मात्रा काम करे दें। इन विशेष टिप्स की मदद से नमक कम करना आपके लिए आसान हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
black pepper
- फोटो : black pepper
स्वाद के लिए मसालों का उपयोग करें। मिर्च के फ्लैक्स और काली मिर्च पाउडर हमेशा टेबल पर रखें।
विज्ञापन
3 of 7
नमक
- फोटो : pxiabay
हर्ब साल्ट का प्रयोग करें। इसे बाजार से खरीद सकते हैं या खुद तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में धनिया, अजमोद, पुदीना, अजवायन की पत्ती, अजवायन और तुलसी जैसी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गोमासियो एक विशेष तिल का नमक होता है। इसे बनाने के लिए भुने व पिसे तिल के 5 भाग के साथ 1 भाग नमक मिलाएं। जापानी लोग खाने में नमक का इस्तेमाल कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। खाने में अदरक का भी ज्यादा इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 7
नमक
- फोटो : pixabay
डिब्बाबंद फूड्स में अक्सर नमक काफी ज्यादा डाला होता है क्योंकि नमक एक प्रिजर्वेटिव है। अपना खाना खुद तैयार करना खाने में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
6 of 7
salt
- फोटो : pixa
अगर कोई रेसिपी एक चुटकी भर नमक डालने को कहती है, तो इसे ओनियन पाउडर, गार्लिक पाउडर, काली मिर्च, जायफल, जीरा, करी पाउडर, अदरक, धनिया, तेज पत्ता, अजवायन के हरे पत्ते या ड्राई मस्टर्ड से बदल लें।