फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की सेहत को बरकरार रखेंगे ये 5 फूड, डाइट में करें शामिल

Thu, 09 Apr 2020 11:02 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल से जुड़ी समस्याएं - फोटो : फाइल फोटो
बदलती जीवनशैली के कारण केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से हार्ट संबंधी कई मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, अटैक जैसी गंभीर परेशानियों के वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जा रही है। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए सबसे बढ़िया उपाय है सही जीवनशैली का चुनाव। तेल से बनी चीजें, ज्यादा मसालेदार खाना और शराब-धूम्रपान जैसी चीजों के चलते हार्ट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हो गई हैं। अगर आप अपने डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल कर लेंगे तो आपका कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और वजन नियंत्रण में रहेगा, जिसेक बदले में आपका दिल भी स्वस्थ रहेगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको दिल से जुड़ी समस्याओं को होने से रोकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रॉकली - फोटो : फाइल फोटो
ब्रॉकली
सब्जियों के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली ब्रॉकली किसी सुपरफूड्स से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाला आयरन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा ब्रॉकली के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। वहीं अपने ऐंटिऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर ब्रॉकली शरीर में फ्री रैडिकल्स को कम कर इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है।
विज्ञापन

3 of 6
बेरीज - फोटो : फाइल फोटो
बेरीज
बेरीज पोषक तत्वों की खान है। इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत कम और पाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है। बेरीज के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है और बल्ड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। बेरीज में पाए जाने वाला ऐंटिऑक्सिडेंट्स शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रैडिकल्स को दूर करने में मदद करते हैं। रास्पबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी हर तरह की बेरीज आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।

4 of 6
फ्लैक्ससीड्स - फोटो : फाइल फोटो
फ्लैक्ससीड्स
आम भाषा में फ्लैक्ससीड्स को अलसी भी कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, फाइबर, ओमेगा 3 जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन और डायबीटीज का भी खतरा कम होता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए अलसी सुपरफूड है।
विज्ञापन

5 of 6
अखरोट - फोटो : फाइल फोटो
अखरोट
अगर एक मुट्ठी अखरोट का आप रोजाना सेवन करेंगे तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकते हैं, जिससे क्त धमनियों में जलन कम होता है और हार्ट में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही - फोटो : फाइल फोटो
दही
प्रोबायॉटिक्स और ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर दही इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। इससे पाचन भी बेहतर होता है और आपके हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद है दही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें