पौष्टिक तत्वों से भरपूर फल का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। सुबह में कहीं जाने के लिए जल्दबाजी रहती है, जिसकी वजह से हम अच्छे से नाश्ता नहीं कर पाते हैं। ऐसे में फलों का सेवन सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है। हर फल के अपने कुछ न कुछ खास फायदे होते हैं। लेकिन फल खाने का भी एक तरीका होता है। दरअसल, हम फल समझकर कुछ भी खा लेते हैं और हम सोचते हैं कि फल खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। कई बार फलों का गलत सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए बिना देक किए जानते हैंं फल खाने का सही तरीका...