फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकिंग टिप्स: कद्दू से सिर्फ सब्जी नहीं, बनाएं ये 5 लाजवाब डिश; खाकर सभी कहेंगे- पहले क्यों नहीं बनाया

Mon, 07 Sep 2026 11:18 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Pumpkin Recipes for Every Season: अगर आपके घर में भी ढेर सारा कद्दू रखा है तो उससे आप 5 नयी-नयी रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको इनकी जानकारी देती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कद्दू से क्या-क्या बना सकते हैं? - फोटो : AI
5 Pumpkin Recipes for Every Season: अगर घर में कद्दू ज्यादा आ गया है और आप बार-बार एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय है। कद्दू से आप मीठे से लेकर नमकीन तक कई तरह की रेसिपीज तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ डिश ऐसी हैं जिन्हें देखकर शायद आपको पहली नजर में यकीन ही न हो कि ये कद्दू से बनी हैं। 

कद्दू में मौजूद पोषक तत्व इसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छा विकल्प बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं कद्दू से बनने वाली ऐसी 5 शानदार रेसिपीज, जो आपके खाने का स्वाद और अंदाज दोनों बदल सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
कद्दू से क्या-क्या बना सकते हैं? - फोटो : AI
कद्दू का सूप

अगर आप कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो कद्दू का सूप एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें या हल्का रोस्ट कर लें। अब इसे ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी तैयार करें। एक पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करके अदरक और लहसुन भूनें। इसमें कद्दू की प्यूरी डालकर काली मिर्च, नमक और जरूरत के अनुसार पानी या वेजिटेबल स्टॉक मिलाएं। कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद ऊपर से फ्रेश क्रीम, धनिया या भुने हुए कद्दू के बीज डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
कद्दू से क्या-क्या बना सकते हैं? - फोटो : AI
कद्दू का हलवा

मीठा खाने के शौकीनों के लिए कद्दू का हलवा काफी स्वादिष्ट विकल्प है। सबसे पहले कद्दू को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसका अतिरिक्त पानी हल्का निचोड़ दें। कड़ाही में घी गर्म करके कद्दू को अच्छी तरह भूनें, ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए। इसके बाद दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध सूखने लगे और हलवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डालें। ऊपर से थोड़ा घी डालकर गर्मागर्म परोस सकते हैं।

 

4 of 6
कद्दू से क्या-क्या बना सकते हैं? - फोटो : AI
कद्दू के चीले

नाश्ते में कुछ अलग ट्राई करना है तो कद्दू के चीले बनाए जा सकते हैं। इसके लिए कद्दू को कद्दूकस करके बेसन में मिलाएं। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन, नमक और अपने पसंदीदा मसाले डालें। थोड़ा पानी मिलाकर न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा बैटर तैयार करें। गर्म तवे पर थोड़ा तेल डालकर बैटर फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। इन्हें हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

 
विज्ञापन

5 of 6
कद्दू से क्या-क्या बना सकते हैं? - फोटो : AI
कद्दू की खीर

कद्दू से बनने वाली खीर स्वाद में सामान्य खीर से थोड़ी अलग होती है। इसे बनाने के लिए कद्दू को कद्दूकस करके हल्का उबाल लें या थोड़े घी में भून लें। अब इसे दूध में डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब कद्दू अच्छी तरह नरम हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी मिलाएं। इसके बाद इलायची, केसर, काजू, बादाम और पिस्ता डालें। कुछ देर और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। इसे गर्म भी खा सकते हैं और ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कद्दू से क्या-क्या बना सकते हैं? - फोटो : AI

रोस्टेड कद्दू

कद्दू को एक हेल्दी स्नैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कद्दू को छीलकर छोटे और बराबर आकार के टुकड़ों में काट लें। अब इनमें थोड़ा जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और अपनी पसंद की हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में तब तक रोस्ट करें, जब तक किनारे हल्के सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। इसे शाम के स्नैक के तौर पर या लंच-डिनर में साइड डिश की तरह परोसा जा सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें