Ghar Par Pizza Kaise Banaye: पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले अधिकांश पिज्जा मैदे, अधिक मात्रा में चीज़, प्रोसेस्ड मीट और हाई-सोडियम सॉस से तैयार किए जाते हैं, जिससे इनमें कैलोरी, संतृप्त वसा और नमक की मात्रा काफी अधिक हो सकती है। नियमित रूप से ऐसे पिज्जा का सेवन वजन बढ़ने, खराब खानपान की आदतों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है।
अच्छी बात यह है कि पिज्जा को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान बदलाव करके इसे घर पर अधिक संतुलित और पौष्टिक बनाया जा सकता है। जैसे मैदे की जगह मल्टीग्रेन आटा, ओट्स, बाजरा या फूलगोभी का बेस चुनना, ताजी सब्जियों का भरपूर उपयोग करना, कम फैट वाला चीज़ या सीमित मात्रा में चीज़ डालना और घर पर तैयार टमाटर सॉस इस्तेमाल करना।
यहां जानिए 5 ऐसे हेल्दी पिज्जा बनाने के आसान तरीके बताएंगे जिन्हें आप नाश्ते, बच्चों के टिफिन, शाम के स्नैक या फैमिली डिनर के लिए तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी स्वाद और पोषण के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करती हैं।