फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थराइटिस की समस्या को बढ़ा सकते हैं ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट से बाहर

Thu, 30 Apr 2020 01:14 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या होने पर जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिस कारण असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर सेहत पर भी धीरे-धीरे दिखने लगता है। वैसे तो यह समस्या उम्र ढलने वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन बदली हुई लाइफस्टाइल के कारण हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ जाने से यह समस्या होती है। अर्थराइटिस के दर्द को बढ़ाने में दिनचर्या के साथ-साथ आहार भी बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपको उन आहारों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से यह समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
मांस और मछली़ - फोटो : फाइल फोटो
मांस और मछली़
अर्थराइटिस की समस्या हो जाने पर मांस और मछली से परहेज करना ही बेहतर रहेगा। मांस और मछली में पाए जाने वाला प्यूरिन हमारे शरीर में ज्यादा यूरिक एसिड पैदा करता है। हिलसा मछली, एन्कोवी और टूना जैसी मछलियों सहित रेड मीट में प्यूरिन काफी मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
मीठा भोजन - फोटो : अमर उजाला
मीठा भोजन
गठिया के मरीजों को मीठे चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। शुगर का अधिक सेवन करने से शरीर के कुछ प्रोटीन्स का ह्रास होता है। यह आपके गठिया के दर्द को बढ़ाता भी है।

4 of 6
दूध - फोटो : Pixabay
डेयरी प्रोडक्ट
दूध से बने उत्पादों के सेवन से अर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है। क्योंकि पनीर और बटर जैसे डेयरी प्रोडक्ट में कुछ ऐसे प्रोटीन होते हैं, जो जोड़ों के आसपासमौजूद ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इस वजह से जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
सॉफ्ट ड्रिंक - फोटो : Pixabay
अल्कोहल और सॉफ्ट ड्रिंक
गठिया के मरीजों को अल्कोहल और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए। खासतौर पर बीयर का तो एकदम नहीं सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ा देता है। इसी तरह सॉफ्ट ड्रिंक खासकर मीठे पेय या सोडा में फ्रेक्टोस नामक तत्व होता है, जो यूरिक एसिड के बढ़ने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर
टमाटर में कुछ ऐसे रासायनिक घटक पाये जाते हैं जो गठिया के दर्द को बढ़ाकर जोड़ों में सूजन पैदा करते हैं। इसलिए टमाटर खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें