फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा की रंगत पर असर डालते हैं ये 5 फूड, डाइट से तुरंत करें बाहर

Tue, 16 Jun 2020 08:20 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गोरी-निखरी त्वचा किसको पसंद नहीं होती है। हर लोगों की यह चाहत होती है कि वो सुंदर दिखें। इसके लिए त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि त्वचा का बहुत ध्यान रखने के बाद भी धीरे-धीरे सांवली हो जाती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो इसके लिए ये पांच फूड जिम्मेदार हो सकते हैं। इन फूड्स का असर सीधे आपके चेहरे पर होता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
चीनी - फोटो : अमर उजाला
चीनी 
चीनी की ज्यादा मिठास भी आपको सांवला बना सकती हैं। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ती है, जिससे स्किन टिशूज कोलेजन डैमेज होने लगते हैं। टिश्यू के डैमेज होने के कारण स्किन की फेयरनेस कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइसी फूड
ज्यादा स्पाइसी फूड भी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए हानिकारक साबित होता है। ये बॉडी के तापमान को बढ़ाता है, जिससे ब्लड वेसल्स फैलती है और सांवलापन बढ़ता है।

4 of 6
कॉफी - फोटो : Pixabay
कॉफी
कई लोग कॉफी के इतने शौकीन होते हैं कि दिनभर में न जाने कितने कॉफी पी जाते हैं। एक दिन में तीन कप से ज्यादा कॉफी आपकी स्किन को सांवला बना सकती है। इसमें मौजूद कैफीन स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का लेवल बढ़ता है जिससे धीरे-धीरे आपकी स्किन डार्क होने लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
व्हाइट ब्रेड
ज्यादातर लोगों को ब्राउन ब्रेड से ज्यादा व्हाइट ब्रेड पसंद आती है। लेकिन क्या आपको पता है यही व्हाइट ब्रेड धीरे-धीरे आपकी फेयरनेस को कम कर रही है। व्हाइट ब्रेड से इंसुलिन का लेवल बढ़ता है, जिससे स्किन में ऑयल का प्रोडक्शन ज्यादा होता है और स्किन डार्क होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस में फाइबर्स की मात्रा कम होती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है, जिसके कारण त्वचा में सांवलापन बढ़ने लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें