खाने में स्वाद और सुंगध बढ़ाने के अलावा इलायची आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इलायची के इन अजब फायदों के बारे में।
विज्ञापन
बड़े काम की है छोटी सी इलायची, जानें इसके जबरदस्त फायदे
2 of 6
इलायची
- मुंह से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो आपके लिए इलायची से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। दरअसल, हाजमा खराब होने की वजह से मुंह से बदबू आती है और इलायची खाने से पेट ठीक रहता है। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो मुंह से आने वाली बदबू का खात्मा करते हैं।
विज्ञापन
बड़े काम की है छोटी सी इलायची, जानें इसके जबरदस्त फायदे
3 of 6
इलायची
- इलायची की तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म बनाती है। इसलिए इसे खाने से बलगम और कफ से राहत मिलती है। साथ ही छाती की जकड़न को दूर करने में भी ये मददगार है।
बड़े काम की है छोटी सी इलायची, जानें इसके जबरदस्त फायदे
4 of 6
इलायची
- अगर अचानक ही हिचकी आने लगे तो एक इलायची मुंह में रखकर चबा लीजिए। इससे आपकी हिचकी रुक जाएगी।
विज्ञापन
बड़े काम की है छोटी सी इलायची, जानें इसके जबरदस्त फायदे
5 of 6
इलायची
- ब्लडप्रेशर के मरीज हैं तो आपको इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। इसलिए खाने के बाद एक इलायची जरूर खाएं।
बड़े काम की है छोटी सी इलायची, जानें इसके जबरदस्त फायदे
6 of 6
इलायची
- अगर आप तनाव या डिप्रेशन में हैं तो इलायची आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप इलायची चबा सकते हैं और चाहें तो इसे चाय में डालकर पिएं। दोनों तरह से ये फायदेमंद है।