फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tasty Golgappa Snack Idea: क्या आपने देखा गोलगप्पे का नया रूप ? 4 यूनिक रेसिपी जो आपको हैरान कर देंगी

Thu, 26 Jun 2025 01:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tasty Golgappa Snack Idea: यदि आप पानीपूरी या गोलगप्पे खाकर बोर हो गए हैं तो उससे बनने वाले चार अलग स्नैक्स को एक बार अवश्य ट्राई करें। 
विज्ञापन
1 of 5
स्ट्रीट फूड - फोटो : PTI
Tasty Golgappa Snack Idea: गोलगप्पे, बताशे, पानीपूरी, पताशी......न जाने और कितने नामों से आप इस डिश को जानते होंगे। भारत के हर गली-मोहल्ले में मिलने वाले ये गोलगप्पे बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद होते हैं। खासतौर पर महिलाएं तो इसे खाने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं।

अगर आपको भी गोलगप्पे काफी पसंद हैं, लेकिन आप इससे कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो हमारे बताए चार स्नैक्स ट्राई करें। ये चारों स्नैक्स खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये खिलाकर आप हर किसी को प्रसन्न कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दही पूरी चाट - फोटो : instagram
दही पूरी चाट 

गोलगप्पे से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो दहीपूरी चाट तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो गोलगप्पों को ऊपर से हल्का फोड़ें। इसके बाद इसमें उबले आलू, मूंग या छोले भरें। सबसे आखिर में परोसने के ठीक पहले इनमें दही, इमली की चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, सेव और अनार के दाने डालें। बस ये दही पूरी चाट परोसने के लिए बेस्ट है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
चीज़ बेक्ड गोलगप्पा - फोटो : instagram
 चीज़ बेक्ड गोलगप्पा

गोलगप्पे से बना ये स्नैक्स बच्चों को काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए गोलगप्पे के सआथ-साथ आपको प्याज, आलू, चीज, चीली फ्लैक्स और ऑरिमैनो की जरूरत पड़ेगी। तैयार करने के लिए सबसे पहले गोलगप्पे में आलू, प्याज़, मिर्च और चाट मसाला भरें। इसके बाद ऊपर से मोज़रेला चीज़ डालें। अब इसे माइक्रोवेव ओवन में 180°C पर 5-7 मिनट बेक करें। इसे आपको गर्म ही परोसना है। 

 

4 of 5
सेव पूरी - फोटो : instagram
सेव पूरी

ये जरूरी नहीं है कि सेवपूरी बनाने के लिए पापड़ी ही इस्तेमाल करें। आप इसके लिए गोलगप्पे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पूरी में उबले आलू, टमाटर और प्याज़ भरें। इसके बाद इसके ऊपर चाट मसाला, हरी चटनी और मीठी चटनी डालें। सबसे आखिर में सेवपूरी के ऊपर से सेव और धनिया डालें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पाइसी भेल पूरी बाउल्स - फोटो : instagram
स्पाइसी भेल पूरी बाउल्स 

भेलपूरी तो आपने खायी ही होगी, पर आप यदि इसी की मदद से कुछ और बनाना चाहते हैं तो भेलपूरी बाउल्स तैयार करें। इस डिश को तैयार करने के लिए आपको गोलगप्पे में भेलपूरी भरनी है। इसे बनाने के लिए भेल की सामग्री तैयार करें। फिर इस मिश्रण को पूरी में भरें। सबसे लास्ट में इसमेंं ऊपर से नींबू और सेव डालें। ये डिश भी स्वादिष्ट लगती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें