फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी जबरदस्त है भिंडी, एक साथ पहुंचाती हैं ये 4 फायदे

Mon, 28 May 2018 10:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lady finger
सब्जियों में कई लोग भिंडी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर घरों में बनाई जाती है। इसे बनाने में न केवल कम वक्त लगता है बल्कि स्वाद के मामले में भी इसका कोई तोड़ नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है भिंडी का सेवन करने से अनेक फायदे होते हैं। तो चलिए आपको भिंडी खाने से होने वाले लाभ बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
lady finger
पोषक तत्वों से भरपूर
भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटेशियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर के पूर्ण विकास में मदद करते हैं। ऐसे में भिंडी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
fitness
आपको बनाती है एनर्जेटिक
वैसे तो भिंडी 12 महीने आती है लेकिन उसका असली स्वाद गर्मियों में ही होता है। गर्मियों में अक्सर लोगों को जल्दी थकान महसूस होने लगती है। जिसकी मुख्य वजह रक्त में लैक्टिक एसिड और अन्य केमिकल के स्तर में बढ़ोत्तरी का होना है। भिंडी में मौजूद पोषक तत्व इस स्तर को कम करते हैं जिससे थकान कम लगती है। 

4 of 5
मोटापा
वजन को करती है नियंत्रित
अक्सर लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में भिंडी इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। भिंडी में डायटरी फाइबर होता है। जिसकी वजह से काफी देर तक पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lady finger
कोलेस्ट्रॉल लेवल को बराबर रखता है
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बराबर बनाए रखने का काम भी भिंडी करती हैं। भिंडी में बिल्कुल भी फैट नहीं होता। इसके साथ ही भिंडी मेटाबॉलिक डिसऑर्डर को ठीक करने का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें