फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी उम्र के साथ रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड्स

Sat, 04 Apr 2020 09:59 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है। शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए संतुलित भोजन बहुत जरूरी होता है। आपने ऐसे कई सुपरफूड्स के बारे में सुना होगा, जो शरीर में जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेंगे। इन सुपरफूड्स को एंटी एजिंग फूड्स के तौर पर भी जाना जाता है। इनके सेवन से कई घातक बीमारियां दूर रहती हैं और त्वचा पर निखार बना रहता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
ब्रोकली - फोटो : फाइल फोटो
कैंसर को दूर रखेगी ब्रोकली
सब्जी के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रोकली एक तरह की सुपरफूड्स है। इसके सेवन से कई तरह की घातर बीमारियां दूर रहती हैं। खासतौर पर कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में ब्रोकली का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की रोकथाम में सहायक हैं। साथ ही ब्रोकली एंटी एजिंग फूड्स में शुमार है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकुरित अनाज - फोटो : Pixabay
स्किन के लिए फायदेमंद है अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज एक ऐसा नेचुरल फूड्स है, जो आपको लंबे समय तक जवान और स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना अनाज का सेवन करना चाहिए। यह कई तरह की बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर कसाव आता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
संतरा से बढ़ाएं इम्यूनिटी
कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर में इम्यूनिटी की मजबूती जरूरी है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है तो आप बीमार कम होंगे। अगर किसी वजह से बीमार हो भी जाते हैं तो जल्द से जल्द आप ठीक हो जाएंगे। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन सी युक्त यह फल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा संतरे के सेवन से आप कई तरह एलर्जी से अपना बचाव कर सकते हैं। संतरे में बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीन टी - फोटो : Pixabay
फायदेमंद चीज है ग्रीन टी
पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ वजन को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ग्रीन टी के सेवन शरीर स्वस्थ रहता है। ग्रीन टी बल्ड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें