फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Oil Recipes: सिर्फ 1 चम्मच तेल में बनाएं ये 20 स्वादिष्ट पकवान, स्वाद भी और सेहत भी

Mon, 29 Jun 2026 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Kam Tel Ki Recipes: क्या सिर्फ एक चम्मच तेल में खाना बनाया जा सकता है? नॉन-स्टिक पैन, एयर फ्रायर, स्टीमिंग या हल्की सॉटे तकनीक का उपयोग करके केवल 1 चम्मच तेल में कई हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इससे कैलोरी और अतिरिक्त फैट कम होता है, जबकि स्वाद और पोषण काफी हद तक बरकरार रहता है।

 

विज्ञापन
1 of 6
कम तेल में बनने वाली 20 डिश - फोटो : AI

Kam Tel Me Kya Kya Banaya Ja Sakta Hai: आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ हेल्दी खाने पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। बढ़ता वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण डॉक्टर भी कम तेल में खाना बनाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को लगता है कि कम तेल में खाना स्वादिष्ट नहीं बन सकता। जबकि सच यह है कि सही रेसिपी और सही कुकिंग तकनीक अपनाकर आप सिर्फ एक चम्मच तेल में भी कई स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान तैयार कर सकते हैं।

आज एयर फ्रायर, नॉन-स्टिक पैन और स्टीम कुकिंग जैसी तकनीकों ने कम तेल में खाना बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। कम तेल का मतलब स्वाद से समझौता नहीं, बल्कि सेहत के साथ स्वाद का बेहतरीन संतुलन है। चाहे नाश्ता हो, लंच, डिनर या शाम का स्नैक, ऐसी कई डिशेज हैं जिन्हें सिर्फ एक चम्मच तेल में आसानी से बनाया जा सकता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, फिट रहना चाहते हैं या घर के लिए हेल्दी डाइट प्लान बना रहे हैं, तो ये 20 पकवान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

कम तेल में खाना बनाने के फायदे
 

  • कैलोरी कम होती है।

  • वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प।

  • अतिरिक्त फैट का सेवन घटता है।

  • पाचन पर कम बोझ पड़ता है।

  • संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
बेसन का चीला - फोटो : AI

एक चम्मच तेल से बनने वाले 20 हेल्दी पकवान


1. वेज उपमा

  • यह सूजी से तैयार किया जाता है और सब्जियों से भरपूर होता है।
  • उपमा हल्का और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे कम तेल में आसानी से बनाया जा सकता है।


2. पोहा

  • पोहा को मूंगफली और सब्जियों के साथ पकाया जाता है।
  • यह लोकप्रिय हल्का और हेल्दी नाश्ते का एक शानदार विकल्प है।
  • कम तेल में भी स्वादिष्ट लगता है।


3. वेजिटेबल ओट्स

  • यह फाइबर से भरपूर डिश है।
  • यह वजन नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।


4. मूंग दाल चीला
 

  • जिन्हें हाई प्रोटीन चाहिए, उन्हें अपनी डाइट में मूंगदाल चीला को जोड़ना चाहिए।
  • इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है।


5. बेसन चीला

  • बेसन चीला झटपट बनने वाला हेल्दी विकल्प है।
  • यह दही या चटनी के साथ स्वादिष्ट लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
बिना तेल के बनेगी इडली - फोटो : AI

6. वेजिटेबल उत्तपम

  • यह सब्जियों से भरपूर मिनी डोसा या चीला जैसा साउथ इंडियन डिश है।

  • वेजिटेबल उत्तपम बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है।


7. इडली

  • इडली स्टीम्ड फूड है।
  • इसे बनाने के लिए तेल की जरूरत लगभग न के बराबर होती है।


8. ढोकला

  • ढोकला हल्का और कम कैलोरी में तैयार होने वाला नाश्ता है।
  • सुबह या शाम के नाश्ते के लिए यह बेहतरीन डिश है।


9. वेज पुलाव

  • सिर्फ एक चम्मच तेल में वेज पुलाव आसानी से तैयार हो सकता है।
  • इसमें ढेर सारी सब्जियों को शामिल करके स्वाद बढ़ाया जा सकता है और हेल्दी बनाया जा सकता है। 


10. जीरा राइस

  • यह हल्का और स्वादिष्ट डिश है।
  • जीरा राइस दाल के साथ एक बढ़िया विकल्प है।

4 of 6
पालक पनीर - फोटो : एआई

11. मिक्स वेजिटेबल

  • सब्जियों को कम तेल में सॉटे करें।
  • यह पोषक तत्वों से भरपूर डिश होती है।


12. पालक पनीर 

  • पालक पनीर आसानी से कम तेल में बनाया जा सकता है।
  • इस डिश में तेल कम और प्रोटीन ज्यादा होता है। 
  • साथ ही यह कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत है।


13. लौकी-चना दाल

  • लंच या डिनर के लिए कम तेल में खाना तैयार करना है तो लौकी चना दाल बनाएं।
  • यह हल्की और सुपाच्य डिश होती है।
  • इसे रोटी या राइस के साथ सर्व किया जा सकता है।


14. भिंडी की सूखी सब्जी

  • नॉन-स्टिक पैन में आसानी से तैयार की जा सकती है।
  • यह कम तेल में भी कुरकुरी बन सकती है।


15. मशरूम स्टिर फ्राई

  • यह डिश हाई प्रोटीन और लो कैलोरी होती है।
  • साथ जल्दी तैयार होने वाली डिश है।
विज्ञापन

5 of 6
khichdi - फोटो : adobe stock

16. पनीर भुर्जी
 

  • यह डिश प्रोटीन से भरपूर होती है।
  • इसे नाश्ते या डिनर दोनों के लिए तैयार किया जा सकता है।
  • पनीर भुर्जी बनाने में तेल भी सीमित मात्रा में उपयोग में आता है।


17. सोया चंक्स मसाला
 

  • सोया चंक्स मसल्स के लिए फायदेमंद होता है।
  • इसे कम तेल में भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।


18. स्प्राउट्स टिक्की

  • एयर फ्रायर या तवे पर तैयार करें।
  • यह भी एक हेल्दी स्नैक है।
  • वजन कम करने के लिए और काॅलेस्ट्राॅल को काबू में रखने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।


19. वेज कटलेट

  • डीप फ्राई की जगह शैलो कुकिंग से तैयार करें।
  • बच्चों का पसंदीदा स्नैक्स है।
  • शैलो कुकिंग करने पर इसमें तेल नाममात्र का ही उपयोग में आएगा।


20. मसाला ओट्स खिचड़ी
 

  • मसाला ओट्स खिचड़ी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है।
  • यह जल्दी बनने वाला हेल्दी भोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कम तेल का खाना कैसे बनाएं और कौन खाएं - फोटो : aDOBE

कम तेल में स्वाद बनाए रखने के टिप्स


ध्यान रखें कि कम तेल में हेल्दी डिश को स्वादिष्ट भी बनाना है तो कुछ आसान से टिप्स अपनाने चाहिए। जैसे,
  • नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें।

  • सब्जियां ताजी रखें।

  • मसालों का संतुलित उपयोग करें।

  • नींबू, हरी धनिया और भुने मसालों से स्वाद बढ़ाएं।

  • एयर फ्रायर या स्टीमिंग तकनीक अपनाएं।

  • तेल को मापकर ही इस्तेमाल करें।


किन लोगों के लिए फायदेमंद?


कम तेल का खाना उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद है, जो स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस पसंद करते हैं। 
  • वजन कम करने वाले लोग

  • हाई कोलेस्ट्रॉल वाले

  • दिल के मरीज,डॉक्टर की सलाह अनुसार

  • डायबिटीज मरीज

  • फिटनेस पसंद करने वाले

  • ऑफिस जाने वाले लोग

  • वरिष्ठ नागरिक

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें