Tiffin Lunch Ideas: हर सुबह लगभग हर माता-पिता के सामने एक ही सवाल होता है, आज बच्चों के टिफिन में क्या दें? अगर रोज वही पराठा, ब्रेड या साधारण सब्जी देखकर बच्चे टिफिन वापस ले आते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। बच्चों को ऐसा खाना पसंद आता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक हो। रंग-बिरंगा, हेल्दी और मजेदार लंच बॉक्स उनके खाने का उत्साह कई गुना बढ़ा देता है।
आजकल पोषण विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बच्चों के भोजन में अलग-अलग रंगों की सब्जियां, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का संतुलन होना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ, इम्यूनिटी और एनर्जी बेहतर बनी रहती है। अच्छी बात यह है कि हेल्दी खाना हमेशा बोरिंग नहीं होता। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और आसान रेसिपीज़ के साथ आप ऐसा टिफिन तैयार कर सकते हैं जिसे बच्चे खुशी-खुशी खत्म करें।
यहां 10 सुपर टेस्टी, पूरी तरह शाकाहारी स्कूल टिफिन आइडियाज बताएं जा रहे हैं, जिन्हें बनाना आसान है, समय कम लगता है और ये व्यस्त माता-पिता के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त हैं। ये रेसिपीज़ न केवल स्वाद से भरपूर हैं बल्कि बच्चों को रोज़ नया स्वाद और बेहतर पोषण भी देंगी।