अपनी स्किन को सन टेन से बचाने के लिए हम सभी सनस्क्रीन लोशन का इसतेमाल करते है। डॉक्टरों को भी आपने अक्सर लोगों को यही सलाह देते भी सुना होगा कि अगर धूप में निकल रहे हैं तो बॉडी पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। लेकिन क्या आप जानते हैं सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर से विटामिन डी चुरा लेता है।
जी हां हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि जो लोग सनस्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करते हैं उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से उनकी मांसपेशियां कमजोर होती हैं और हड्डियों के भी टूटने का खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़े- प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने कहा स्वच्छ भारत अभियान का ब्रैंड एम्बेसेडर बना दो
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
जर्नल ऑफ अमेरिकन ऑस्टियोपैथिक एसोसिएशन में छपे एक लेख के अनुसार लगभग एक अरब लोग सनस्क्रीन के इस्तेमाल के कारण विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि हफ्ते में दो बार कम से कम दोपहर में पांच से 30 मिनट तक धूप के संपर्क में रहने से विटामिन डी की कमी दूर की जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
सनस्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करने की वजह से शरीर धूप के संपर्क में नहीं आता और विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी का निर्माण तभी होता है जब शरीर सूरज की किरणों के संपर्क में आता है।
4 of 5
सनस्क्रीन हड्डियों को करता है कमजोर
अमेरिका के प्रोफेसर किम फोटेनहॉएर का कहना है कि आजकल व्यस्त जीवन के चलते लोग बाहर खुले में अपने घरों से बहुत कम घुमने निकलते है। लेकिन जब उन्हें बाहर निकलने का मौका मिलता भी हैं तो वो स्किन पर सनस्क्रीन लगा कर निकलते हैं लिहाजा उनके शरीर में विटामिन डी निर्माण क्षमता खत्म हो जाती है।
डॉक्टर बताते हैं कि अगर हम त्वचा के कैंसर से बचना चाहते हैं तो हमें हल्की धूप में बिना सनस्क्रीन लगाये निकलने की आदत अपनानी चाहिए ताकि शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ सके।