फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रात में सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

Sun, 28 Jun 2020 05:31 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
milk - फोटो : Pixabay
दूध पीने से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। दूध को सबसे ज्यादा पौष्टिक भोजन के तौर पर जाना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें सेहतमंद जीवन जीने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं दूध को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी दूध पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि रात में दूध पीने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और तनाव से राहत मिलता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के वैज्ञानिक महत्व के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
दूध - फोटो : फाइल फोटो
क्या दूध वास्तव में आपको सोने में मदद कर सकता है?
इंसानों और जानवरों के एक छोटे से समूह पर हुए अध्ययन में यह पता चला है कि दूध और पनीर जैसे किसी भी तरह का डेयरी उत्पाद आपकी नींद पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अगर रात में सोने से पहले दूध पीते हैं तो रात में शांति से सो सकते हैं। इस शोध के मुताबिक, दूध में दो महत्वपूर्ण यौगिक ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन होते हैं, जो नींद लाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दूध - फोटो : Pexels.com
क्या काम करते हैं ये दो यौगिक?
ट्रिप्टोफैन नामक यौगिक सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है, जो मूड को बेहतर बनाने के साथ दिमाग को आराम देते हैं। वहीं दूसरा यौगिक मेलाटोनिन आपके सर्कैडियन लय को नियंत्रित करने और आपके शरीर को सोने के लिए तैयार करने में मदद करता है। ये दोनों यौगिक स्लीप डिसऑर्डर की समस्या से निपटने में फायदेमंद साबित हुआ है। लेकिन अभी भी सबूतों की कमी है।

4 of 6
दूध - फोटो : फाइल फोटो
जानिए मनोवैज्ञानिक पहलू
सबूतों की कमी के वजह से और मजबूत विश्वास के कारण ज्यादातर विशेषज्ञ ये सोचते हैं कि नींद को बढ़ावा देने वाली क्षमता मनोवैज्ञानिक प्रभावों से संबंधित है। मनोवैज्ञानिक पहलू की बात करें तो दूध एक तरह से सुखदायक चीज है, जिसका रात में सेवन करने से नींद अच्छा आता है।
विज्ञापन

5 of 6
दूध - फोटो : फाइल फोटो
क्या रात में दूध पीना अच्छा है?
वहीं कई शोध में ये भी सामने आया है कि रात में दूध पीने से वजन बढ़ता है। वहीं कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह हानिकारक हो सकता है। रात में दूध पीने से कब्ज के लक्षण और भी बदतर हो सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो दूध पीने का सबसे अच्छा समय सुबह या शाम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध - फोटो : फाइल फोटो
क्या रहा निष्कर्ष?
अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला, जो ये साबित कर सके कि रात में दूध पीने से अच्छी नींद आ सकती है। अच्छी नींद के लिए आप रात में एक कप गर्म हर्बल चाय भी पी सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें