हौज रानी मार्केट, नई दिल्ली
नई दिल्ली के मालवीय नगर में एक छोटा सा बाजार है, हौज रानी। ये बाजार करीब 70 साल पुराना है और इसकी खासियत है कि यहां के दुकानदार कुम्हार हैं। पहले ये इन बर्तनों को अपने हाथों से बनाया करते थे, लेकिन आधुनिकीकरण के कारण अब सिर्फ मिट्टी के बर्तन और सेरेमिक पॉट वगैरह बेचते हैं। वैसे तो ये बाजार बहुत बड़ा नहीं है बस बीस से तीस दुकानदार यहां पर स्टाल लगाते हैं। लेकिन इनके पास इतनी सुंदर कलाकृतियां और मिट्टी के बर्तन होते हैं जिन्हें खरीदे बिना आप रह नहीं पाएंगे।