फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej Fasting Rules: हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम

Tue, 30 Aug 2022 06:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
happy hartalika teej
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं जहां अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं। तो वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहे पति की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा की जाती हैं। सभी व्रतों में हरतालिका तीज के व्रत को सबसे कठिन माना गया है। इस व्रत को करते समय कई सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कई बार महिलाएं जाने-अनजाने में इन भूल को करती हैं और उनका व्रत सफल नहीं होता। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो खास बातें। जिनको जरूर मानना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
mata parvati bhagwan shankar - फोटो : Social media
व्रत कोई भी हो उसमे खुद पर संयम रखना बेहद जरूरी है। हरतालिका तीज के व्रत में यह नियम लागू होता है। तीज के व्रत को करने वाली महिलाओं को इस खास दिन पर क्रोध और रोष से दूर रहना चाहिए। कितना भी मन में क्रोध आ रहा हो लेकिन खुद पर संयम रखकर ही आप अपने व्रत को सफल बना सकती है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन खुद पर पूरी तरह से संयम रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
lord shiva with goddess parvati
सोना है वर्जित
हरतालिका तीज के व्रत को इसलिए भी कठिन माना जाता है। क्योंकि इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला और निराहार व्रत करने के बाद शाम को पूजा करती हैं। उसके साथ ही इस दिन व्रती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। बल्कि भगवान के भजन और पूजन में पूरी रात बितानी चाहिए। और भोर में व्रत का पारण करना चाहिए। 

4 of 6
shiv parvati
ना बोलें अपशब्द
क्रोध पर संयम रखने के लिए इसलिए ही कहा जाता है। जिससे कि किसी भी तरह के अपशब्द मुंह से ना निकलें। तीज के व्रत में अपने से छोटों या बड़ों को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए और ना ही दिल को ठेस पहंचाने वाली बात ही बोलनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
शिव पार्वती - फोटो : Social media
दूध ना पिएं
अगर आप हरतालिका तीज का व्रत कर रही हैं तो इस व्रत के दिन आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। पुराणों में बताया गया है कि इस दिन दूध पीने वाली महिला अगले जन्म में सर्प योनि में जन्म लेती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
parvati - फोटो : mygodpictures.com
पति के साथ भी रखें संयम
कई बार महिलाएं पति की किसी बात पर अपना संयम खो देती हैं। लेकिन व्रत के दिन विवाद करने से बचें और हर छोटी बात को अनदेखा करें। जिससे कि व्रत पूरा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें