Hartalika Teej 2024 Rangoli Design Ideas : आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं उपवास करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। मिट्टी के शिव परिवार को बनाकर चौक पर स्थापित किया जाता है और उनका श्रृंगार और पूजा की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत करवाचौथ की तरह का ही होता है। ये भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम, स्नेह और समर्पण का प्रतीक है। हर विवाहित और अविवाहित स्त्री गौरी शंकर के रिश्ते की तरह अपने रिश्ते की लालसा के साथ यह पूजा करती है।
इस दौरान घर के मंदिर को सजाया जाता है। चौक पूजी जाती है और मंदिर के पास ही सुंदर रंगोली बनाई जाती है। हरतालिका तीज की पूजा आपके घर पर भी हो रही है तो आसानी से बनने वाली सुंदर रंगोली डिजाइन अपनाकर मंदिर की सजावट करें। यहां हरतालिका तीज की प्रभावी रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे आप आज के दिन अपना सकते हैं।