फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज: शिवजी को जरूर अर्पित करें ये चीज, झट से पूरी होगी हर मनोकामना

Wed, 12 Sep 2018 01:03 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्वती और शिव
हरतालिका तीज का व्रत बेहद कठिन व्रत होता है। इस व्रत का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्त्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस व्रत को तीजा भी कहते है। विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत रखती है और अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए भी इस व्रत को रखती है।लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी चीज भी हैं जिसे माता पार्वती पर नहीं भगवान शिव पर चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।आइए जानते हैं आखिर कौन सी है वो खास चीज, जिसे पाते ही खुश हो जाते हैं भोले बाबा और भर देते हैं आपकी खाली झोली।  
विज्ञापन

2 of 5
शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने इस व्रत को रखा था, इसलिए इस व्रत का महत्व बढ़ जाता है। तब पार्वती जी के तप और आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
teej
हरतालिका तीज में महिलाएं पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए  व्रत का पालन करती है और व्रत के अगले दिन जल ग्रहण करती है। हरतालिका  व्रत के दिन रातभर महिलाएं जागकर भजन-कीर्तन करती रहती हैं।
 

4 of 5
teej
तीज के दिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पीए रहती है। इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teej
इस व्रत में सुहाग की डिब्बी में सुहाग की सभी चीजों को रखकर माता पार्वती को अर्पित करना चाहिए वहीं शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है। पूजा के बाद महिलाएं अपने बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वीद प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें