फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Rangoli Design: हरियाली तीज की सबसे सुंदर रंगोली! आसान डिजाइन से घर लगेगा एकदम खास

Sat, 15 Aug 2026 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Hariyali Teej Rangoli Designs 2026 : हरियाली तीज के लिए आसान, ट्रेडिशनल और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन के ऐसे आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आप अपने घर के आंगन या पूजा स्थल को खूबसूरत और त्योहार के रंग में रंग सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज पर बनाएं ये आकर्षक रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

Rangoli Design for Home: हरियाली तीज के मौके पर घर के आंगन और पूजा स्थल को खूबसूरत बनाने के लिए रंगोली बनाना बेहद शुभ और आकर्षक माना जाता है। सावन के इस खास पर्व पर महिलाएं मेहंदी, हरे रंग के कपड़ों और श्रृंगार के साथ घर की सजावट पर भी विशेष ध्यान देती हैं।

अगर आप भी हरियाली तीज 2026 पर अपने घर में सबसे सुंदर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों, पत्तियों, झूले, भगवान शिव-पार्वती और पारंपरिक तीज प्रतीकों से प्रेरित डिजाइन चुन सकती हैं। खास बात यह है कि रंगोली बनाने के लिए बहुत ज्यादा जटिल डिजाइन की जरूरत नहीं होती।

चावल, गुलाल, रंगीन पाउडर और फूलों की पंखुड़ियों से भी बेहद सुंदर रंगोली तैयार की जा सकती है। यहां जानिए हरियाली तीज के लिए आसान, ट्रेडिशनल और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन के ऐसे आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आप अपने घर के आंगन या पूजा स्थल को खूबसूरत और त्योहार के रंग में रंग सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 7
हरियाली तीज पर बनाएं ये आकर्षक रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

हरियाली तीज रंगोली डिजाइन के खूबसूरत आइडिया


शिव-पार्वती रंगोली

  • हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर या आकृति वाली रंगोली पूजा स्थल के लिए बेहद आकर्षक विकल्प है।
  • इसके चारों तरफ फूलों और बेल-पत्तियों का बॉर्डर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाली तीज पर बनाएं ये आकर्षक रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

झूला थीम रंगोली

  • सावन और तीज का झूला इस पर्व की खास पहचान है।
  • रंगोली में पेड़ की डाल, झूला और उस पर बैठी महिला की आकृति बनाकर बेहद खूबसूरत डिजाइन तैयार किया जा सकता है।

4 of 7
हरियाली तीज पर बनाएं ये आकर्षक रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

फूलों वाली रंगोली

गुलाब, गेंदे और अन्य फूलों की पंखुड़ियों से बनाई गई रंगोली देखने में शानदार लगती है। इसे बनाने में समय भी कम लगता है। इस तरह की रंगोली आप घर के बाॅर्डर, आंगन, दीवार के कोनों में कहीं भी बना सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
Rangoli Design - फोटो : AI

हरी रंगोली डिजाइन

हरियाली तीज के लिए हरा रंग सबसे खास माना जाता है। हरे, पीले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन से गोल या फूलों की डिजाइन बनाई जा सकती है।

विज्ञापन

6 of 7
हरियाली तीज पर बनाएं ये आकर्षक रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

आसान मंडला रंगोली

अगर आपको रंगोली बनाने का ज्यादा अनुभव नहीं है तो मंडला डिजाइन अच्छा विकल्प है। बीच में फूल बनाकर उसके चारों ओर गोल पैटर्न और पत्तियों की आकृतियां बनाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

मेहंदी पैटर्न रंगोली

मेहंदी की डिजाइन से प्रेरित रंगोली भी हरियाली तीज की थीम के लिए शानदार है। इसमें बेल, पत्तियां और छोटे फूल बनाए जा सकते हैं।



रंगोली को और सुंदर कैसे बनाएं?

  • हरे रंग को मुख्य थीम रखें।

  • रंगोली के चारों ओर दीपक रखें।

  • फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें।

  • बीच में 'शुभ तीज' या 'हरियाली तीज' लिख सकते हैं।

  • सफेद रंग से बॉर्डर बनाने पर डिजाइन ज्यादा उभरकर आती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें