Rangoli Design for Home: हरियाली तीज के मौके पर घर के आंगन और पूजा स्थल को खूबसूरत बनाने के लिए रंगोली बनाना बेहद शुभ और आकर्षक माना जाता है। सावन के इस खास पर्व पर महिलाएं मेहंदी, हरे रंग के कपड़ों और श्रृंगार के साथ घर की सजावट पर भी विशेष ध्यान देती हैं।
अगर आप भी हरियाली तीज 2026 पर अपने घर में सबसे सुंदर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों, पत्तियों, झूले, भगवान शिव-पार्वती और पारंपरिक तीज प्रतीकों से प्रेरित डिजाइन चुन सकती हैं। खास बात यह है कि रंगोली बनाने के लिए बहुत ज्यादा जटिल डिजाइन की जरूरत नहीं होती।
चावल, गुलाल, रंगीन पाउडर और फूलों की पंखुड़ियों से भी बेहद सुंदर रंगोली तैयार की जा सकती है। यहां जानिए हरियाली तीज के लिए आसान, ट्रेडिशनल और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन के ऐसे आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आप अपने घर के आंगन या पूजा स्थल को खूबसूरत और त्योहार के रंग में रंग सकती हैं।